इंदौर

सिंधी समाज पर गृहमंत्री का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Home Minister's statement on Sindhi society, targeted at Congress
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2021, 9:50 AM IST
sindi-samj.png

इंदौर. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिंधी समाज के बारे में अहम बयान दिया है. बुधवार को सिंधी समाज के 101 लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए आयोजित समारोह में उन्होंने सिंधी समाज की जमकर तारीफ की। वहीं मीडिया से चर्चा में उन्होंने कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना भी साधा।

पाकिस्तान से इंदौर जिले में आए सिंधी समाज के लोगों की नागरिकता सम्मान समारोह में प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ ही कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट व सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद थे. इस मौके पर सिंधी समाज के सदस्यों को भारत की नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे गए।

इस मौके पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सिंधी समाज की एकता सभी के लिए मिसाल है. उनकी अपनी संस्कृति एवं सभ्यता है और देश में इनकी विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर व्यापार को तरक्की देने के लिए सिंधी समाज मील का पत्थर साबित हुआ है। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि समाज की कई समस्याएं हैं और नरेंद्र मोदीजी के पीएम बनने के बाद सिंधी समाज की पीड़ा काफी कम हुई है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सिंधी समाज के हर एक पात्र व्यक्ति को नागरिकता दी जाएगी।कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सिंधी समाज की पीड़ा को समझा और नागरिकता कानून को सरल बनाया। इससे पाकिस्तान से भारत आये सिंधी समाज के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने भी विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर मीडिया से रुबरू गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। हाल ही के उपचुनावों में मिली जीत के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कमलनाथजी ने अपनी एक भी उपलब्धि नहीं बताई और हमसे 15 साल का हिसाब मांग रहे थे। हमारे काम पर जनता की मोहर लग रही है। मिश्रा ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैं, विपक्ष निहत्था हो चुका है।

Updated on:
11 Nov 2021, 9:50 AM IST
Published on: