इंदौर

BREAKING – हनीट्रैप के आरोपियों पर अनैतिक व्यापार, षड्यंत्र सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज, भोपाल जाएगी डायरी

-भोपाल में होगी मामले की पूरी जांच
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2019, 4:15 PM IST
BREAKING - हनीट्रैप के आरोपियों पर अनैतिक व्यापार, षड्यंत्र सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज, भोपाल जाएगी डायरी
BREAKING - हनीट्रैप के आरोपियों पर अनैतिक व्यापार, षड्यंत्र सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज, भोपाल जाएगी डायरी

प्रमोद मिश्रा/लखन शर्मा @ इंदौर. हनीट्रैप की आरोपी आरती दयाल, मोनिका यादव, श्वेता पति स्वप्निल जैन, बरखा सोनी और श्वेता पति विजय जैन पर अनैतिक व्यापार, षडय़ंत्र सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो चुका है। मंगलवार को दर्ज हुए केस की डायरी भोपाल भेजी जाएगी। मामले की जांच भोपाल में ही होगी।

एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा हनीट्रैप के सभी आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अब हम जल्द ही यहां से भोपाल केस डायरी भेजेंगे। उन्होंने कहा जेल में श्वेता के परिजन उससे मिलने पहुंचे थे। दरअसल मंगलवार को इंदौर पुलिस ने मोनिका के पिता से बातचीत की। बताया जा रहा है कि मोनिका के पिता और अन्य गांव वालों की शिकायत पर पलासिया पुलिस ह्यूमन ट्रैफिकिंग का केस दर्ज कर रही है। आरती, श्वेता और अन्य कई आरोपी बन रहे है। मोनिका के पिता ने कहा मोनिका को 10वीं और 12वीं में डिस्टिंक्शन मिली थी ऐसे में जीवन संवारने के लिए आरती और श्वेता उसे ले गई। अभिषेक नामक युवक से मोनिका की दोस्ती कराई और फिर उसे गलत काम में उतार दिया।

पिता की शिकायत पर केस दर्ज
मोनिका के मामले में पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग की धाराओं में आरती, श्वेता और अन्य पर केस दर्ज किया है। पिता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है । मामले में शून्य पर केस दर्ज कर केस डायरी भोपाल भेजी जा रही है।

Published on: