इंदौर

VIDEO : हनीट्रैप – हाईप्रोफाइल केस की जांच शुरू: इंदौर पहुंचे एसआईटी प्रमुख, बोले- जो भी नाम आएंगे, सारे उजागर होंगे

जांच प्रमुख संजीव शमी ने कहा अफसर अगर कम्प्रोमाइज कर रहे हैं तो गंभीर मामला है। जांच से जुड़े अफसरों के साथ हुई 4 घंटे बैठक, तय किए जांच के बिंदू और जिम्मेदारी
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2019, 11:22 AM IST
VIDEO : हनीट्रैप - हाईप्रोफाइल केस की जांच शुरू : इंदौर पहुंचे एसआईटी प्रमुख, बोले- जो भी नाम आएंगे, सारे उजागर होंगे
VIDEO : हनीट्रैप - हाईप्रोफाइल केस की जांच शुरू : इंदौर पहुंचे एसआईटी प्रमुख, बोले- जो भी नाम आएंगे, सारे उजागर होंगे

इंदौर/भोपाल. हनी ट्रैप मामले में एडीजी संजीव शमी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने बुधवार से जांच शुरू कर दी। शमी इंदौर पहुंचे और जांच से जुड़े अफसरों के साथ 4 घंटे बैठक की। एसआईटी प्रमुख शमी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर और जटिल है, इसलिए एसआईटी जांच कर रही है। उच्च अधिकारी अगर कम्प्रोमाइज कर रहे हैं तो यह गंभीर बात है। शमी बोले, हनीट्रैप की जांच में जिनके नाम सामने आएंगे, जो अपराध में पाए जाएंगे, उन्हें आरोपी बनाया जाएगा। बैठक में जांच के बिंदु व जिम्मेदारी तय करने के बाद एडीजी शमी भोपाल लौट गए।

भोपाल में आरती के घर की फिर तलाशी, अहम दस्तावेज मिले

एडीजी शमी ने आरती और मोनिका से पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर मामले की बारीकियों को समझा। जांच में ब्यूटी ब्लैकमेलर गैंग की कारगुजारियों के साथ इनसे नेताओं, अफसरों और अन्य व्यक्तियों के संबंध का पता लगाया जाएगा। इनके एनजीओ को मिले सरकारी फंड की भी जांच की जाएगी। बुधवार को पलासिया टीआई शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में टीम मोनिका को लेकर फिर भोपाल पहुंची। पुलिस को आरती के घर से सरकारी टेंडरों से संबंधित दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल मिला है।?अन्य सामान भी टीम ने जब्त किए हैं।

श्वेता ने कोर्ट में पेश की अर्जी, सोमवार को सुनवाई
आरोपी श्वेता विजय जैन ने सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की। उसकी जमानत मंगलवार को निचली कोर्ट से खारिज हो गई थी। अभी श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी और ड्राइवर ओमप्रकाश ने अर्जी दाखिल नहीं की है। इन्हें 4 अक्टूबर तक जेल भेजा गया है। श्वेता विजय के वकील ने बताया, केस डायरी पेश नहीं हुई, सोमवार को सुनवाई होगी।

अभिषेक को लेकर कुछ नहीं कह सकते
एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र व एएसपी अमरेंद्र सिंह सुबह महिला थाने पहुंचे। आरती व मोनिका से पूछताछ की। एसएसपी ने कहा, आरती जांच में सहयोग नहीं कर रही। वह फिर बीमार हो गई। उसे एमवाय लाया गया। मानव तस्करी में सामने आए अभिषेक को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते। मामला भोपाल ट्रांसफर कर दिया है और वहीं जांच की दिशा तय होगी।

सीआईडी ने भोपाल में दर्ज की एफआइआर

हनीट्रैप में सामने आए मानव तस्करी के मामले में सीआईडी ने भोपाल में केस दर्ज किया है। मोनिका के पिता ने इंदौर पहुंचकर बेटी को नौकरी का झांसा देकर गलत काम में धकेलने की शिकायत की थी। पुलिस ने इसे मानव तस्करी का मामला माना है। शून्य पर केस दर्ज कर फाइल को भोपाल भेजा गया। इस मामले में पहले आरोपी बनी मोनिका अब फरियादी बन गई है।

Published on: