
इंदौर. हनी ट्रैप मामले की आरोपी मोनिका यादव को लेकर इंदौर पुलिस सोमवार रात उसके सोमवार को देर रात पुलिस मोनिका के गावं राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील के सांवसी पहुंची थी। गांव पहुंचने पर मोनिका ने सरपंच से कहा कि इस मामले में मुझे फंसाया जा रहा है, मुझे बचा लो। वहीं पुलिस मोनिका के पिता को पूछताछ के लिए इंदौर लेकर आ गई।
मंगलवार को इंदौर पुलिस ने मोनिका के पिता से बातचीत की। बताया जा रहा है कि मोनिका के पिता और अन्य गांव वालों की शिकायत पर पलासिया पुलिस ह्यूमन ट्रैफिकिंग का केस दर्ज कर रही है। आरती, श्वेता और अन्य कई आरोपी बन रहे है। मोनिका के पिता ने कहा मोनिका को 10वीं और 12वीं में डिस्टिंक्शन मिली थी ऐसे में जीवन संवारने के लिए आरती और श्वेता उसे ले गई। अभिषेक नामक युवक से मोनिका की दोस्ती कराई और फिर उसे गलत काम में उतार दिया।
सरपंच से बोली मोनिका, भाई साहब मुझे बचा लों...
पुलिस ने मोनिका के पिता हीरालाल यादव से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ने गांव के सरपंच इंदर सिंह से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मोनिका ने सरपंच से कहा कि- भाई साहब मुझे बचा लो, मुझे फंसाया जा रहा है, इस कांड में बड़े-बड़े लोग शामिल है। मुझे ये लोग झांसा देकर ले गए कि तुमकों हम पढ़ाएंगे और अच्छी नौकरी भी दिलवाएंगे। मोनिका ने सरपंच से कहा कि भोपाल ले जाने के बाद ये लोग मुझसे उल्टा- सीधा काम कराने लगे। भाई साहब मुझे बचा लो, में गलत नही हुं, मुझे फंसाया जा रहा है।
पूरे समय रोते रही मोनिका : मोनिका के पिता सामान्य परिवार से हैं। वे पुलिस के सामने पूरे रास्ते रोते रही वहीं मोनिका भोपाल पहुंचकर फूट- फूटकर रोई। कहने लगी मेरा इस्तेमाल किया गया है, मुझे इस रैकेट के बारे में नहीं पता था। उसने गांव के सरपंच के सामने भी यही बात कही। इधर, एसआईटी भले ही गठित कर दी गई है, लेकिन अब तक एसआईटी में शामिल अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद एसआईटी जांच शुरू करेगी। आरती के भाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
श्वेता की राह पर चल पड़ी, लड़कियों को जोड़ा
जांच में यह भी सामने आया कि जब आरती, श्वेता स्वप्निल, श्वेता विजय और बरखा के संपर्क में आई तो ये भी उनकी तरह बनना चाहती थी। उनकी तरह इसने भी अपने साथ लड़कियों को जोडऩा शुरू किया और एक नई टीम बना ली। कई मामलों में आरती ने खुद वीडियो बनवाए और उसकी जानकारी दोनों श्वेता व बरखा को नहीं दी। ये खुद ही डील करने लगी थी। उसने पिछले दिनों श्वेता के साथ पार्टनरशिप में भोपाल में कंपनी खोली थी। एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र का कहना है की हम इसमें भोपाल पुलिस का सहयोग भी लेंगे।
फिर महिला थाने से एमवाय ले गई पुलिस
रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जब पुलिस मोनिका और आरती को महिला थाने लेकर पहुंची तो वहां पहले मोनिका और कुछ ही देर बाद आरती बेहोश हो गई थी इसके बाद उन्हें एमवाय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। दरअसल आरती और मोनिका रिमांड नहीं चाहती थी उन्होंने कोर्ट में जज के सामने रोते-रोते बोला था कि हमें पुलिस प्रताडि़त कर रही है इसलिए प्लीज रिमांड मत दीजिए और कोर्ट ने २७ अक्टूबर तक का रिमांड दे दिया। अब बताया जा रहा है कि आरती को फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया है।