इंदौर

हनीट्रैप – भय्यू महाराज के मामले में आरोपित रही महिला से कुछ इस तरह दु:ख-दर्द बांट रही श्वेता

दो हनीट्रैप...दोनों की आरोपी एक साथ जेल की तीन नंबर बैरक में श्वेता आर पलक
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 12:42 PM IST
हनीट्रैप - भय्यू महाराज के मामले में आरोपित रही महिला से कुछ इस तरह दु:ख-दर्द बांट रही श्वेता
हनीट्रैप - भय्यू महाराज के मामले में आरोपित रही महिला से कुछ इस तरह दु:ख-दर्द बांट रही श्वेता

मनीष यादव @ इंदौर. हनीट्रैप के मामले में जेल पहुंची श्वेता विजय जैन की दोस्ती भय्यू महाराज को फंसाने वाली पलक पुराणिक से हो गई है। दोनों एक साथ रह रही हैं। पहले पहल वह उससे भी बात करने में कतराती रही, लेकिन अब अपने साथियों के साथ ही दूसरी बातें भी शेयर कर रही है।

जेल सूत्रों के अनुसार श्वेता को तीन नंबर बैरक में रखा गया है। इसी बैरक में उसके साथ पलक को भी रखा गया है। जेल आने के बाद श्वेता सिर्फ पलक से ही बात कर रही है। श्वेता ने पहले अपने केस के बारे में बताया। पहले तो अपने साथ जेल में आई श्वेता स्वप्निल जैन और बरखा सोनी दोनों से दोस्ती होने की बात से इनकार करती रही, लेकिन बाद में उसने कबूल किया कि वे सब साथी हैं। भोपाल के मॉल में ही उनकी दोस्ती हुई और फिर तीनों साथ रहने लगी। वह लगातार तीनों से मिल भी रही थी। वह यह नहीं कबूल रही है कि किसी को ब्लैकमेल कर रही है। इस सवाल पर चुप्पी साधे हुए है।

कपड़ों को लेकर हंगामा

जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि कल श्वेता का पति विजय और बेटा उससे मिलने के लिए आए थे। उनकी भी दूसरे कैदियों की तरह ही मुलाकात हुई। सूत्रों के अनुसार मुलाकात के बाद उन्होंने कुछ सामान भी जेल में पहुंचाया। मुलाकात के बाद उसने जेल में कपड़े नहीं मिलने को लेकर हंगामा भी किया। उसका कहना था कि कपड़े नहीं मिले हैं।

पलक पर भी कुछ इसी तरह के आरोप

भय्यू महाराज के सेवादार विनायक और पलक पर ये आरोप लगे कि उन्होंने भय्यू महाराज को पहले फंसाया और फिर उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने पलक को गिरफ्तार किया और इसके बाद से ही वह जिला जेल में बंद है।

Updated on:
25 Sep 2019, 12:42 PM IST
Published on: