इंदौर

वीडियो – हनीट्रैप पर बोली एसएसपी- मोनिका ने बताया कैसे फंसी इस गिरोह में, आरती नहीं कर रही सहयोग

पिता बोले- नेशनल खिलाड़ी रही है मोनिका मोनिका के पिता ने दर्ज कराया ह्यूमन ट्रैफिकिंग का केस इसी विषय में जानकारी दे रही मोनिका, कैसे हुई शुरुआत
3 min read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 1:41 PM IST
वीडियो - हनीट्रैप पर बोली एसएसपी- मोनिका ने बताया कैसे फंसी इस गिरोह में, आरती नहीं कर रही सहयोग
वीडियो - हनीट्रैप पर बोली एसएसपी- मोनिका ने बताया कैसे फंसी इस गिरोह में, आरती नहीं कर रही सहयोग

कृष्णपाल सिंह @ इंदौर. हनी ट्रैप मामले की आरोपी मोनिका यादव से बुधवार को फिर एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र सहित पुलिस टीम ने पूछताछ की। घंटों चली पूछताछ के बाद मिश्र ने मीडिया से चर्चा में बताया कि आरती पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रही है लेकिन मोनिका के पिता ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग का केस दर्ज कराया है इसलिए इससे जुड़ी कई जानकारी मोनिका हमें दे रही है कि वो कैसे इस गिरोह में फंसी।

इंदौर. पुलिस सोमवार को देर रात पुलिस मोनिका के गावं राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील के सांवसी पहुंची थी। गांव पहुंचने पर मोनिका ने सरपंच से कहा था कि इस मामले में मुझे फंसाया जा रहा है, मुझे बचा लो..। वहीं पुलिस मोनिका के पिता को पूछताछ के लिए इंदौर लेकर आई थी और मोनिका के पिता ने बेटी का साथ देते हुए ह्यूमन ट्रैफिकिंग का केस दर्ज कराया।

जीवन संवारने का बोलकर बेटी को फंसाया

मोनिका के पिता ने जो केस दर्ज कराया है इसमें आरती, श्वेता और अन्य कई आरोपी बन रहे है। मोनिका के पिता ने कहा बेटी को 10वीं और 12वीं में डिस्टिंक्शन मिली थी ऐसे में जीवन संवारने के लिए आरती और श्वेता उसे ले गई। अभिषेक नामक युवक से मोनिका की दोस्ती कराई और फिर उसे गलत काम में उतार दिया।

अपने गांव जाते वक्त रोती रही मोनिका

मोनिका के पिता सामान्य परिवार से हैं। वे पुलिस के सामने पूरे रास्ते रोते रही वहीं मोनिका भोपाल पहुंचकर फूट- फूटकर रोई। कहने लगी मेरा इस्तेमाल किया गया है, मुझे इस रैकेट के बारे में नहीं पता था। उसने गांव के सरपंच के सामने भी यही बात कही। इधर, एसआईटी भले ही गठित कर दी गई है, लेकिन अब तक एसआईटी में शामिल अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद एसआईटी जांच शुरू करेगी। आरती के भाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पिता की शिकायत पर केस दर्ज

मोनिका के मामले में पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग की धाराओं में आरती, श्वेता और अन्य पर केस दर्ज किया है। पिता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है । मामले में शून्य पर केस दर्ज कर केस डायरी भोपाल भेजी जा रही है।

नेशनल खिलाड़ी रही है मोनिका

सरंपच इंदरसिंह ने बताया कि मोनिका की शिक्षा गांव में ही स्कूल में हुई थी। इसके बाद नरसिंहगढ़ गई और वहां पर पढ़ाई के साथ ही टेनिस बाल से क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसके बाद वहां से रास्ट्रीय स्तर तक क्रिकेट खेली है। इसके साथ ही उसके पिता के मुताबिक आरती एक बार उनके गांव भी आई थी। तब उसने बताया था कि बेटी को पत्रकारिता की पढ़ाई करा रहे है।

इसके बाद अच्छी नौकरी लगवा देंगे। युवती के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि एक टूर्नामेंट के दौरान इंदौर आई थी। यहां पर उसने एक साथी खिलाड़ी का मोबाइल और रुपए चोरी हो गए थे। चोरी का यह आरोप मोनिका पर लगा था।

Updated on:
25 Sep 2019, 1:41 PM IST
Published on: