इंदौर

Alert : 29 KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवा, हीट वेव की चेतावनी

MP Weather : मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि ट्रफ लाइन व चक्रवातीय सिस्टम का प्रभाव इंदौर सहित पूरे प्रदेश में रहेगा।

less than 1 minute read
Apr 08, 2025

MP Weather : अप्रैल का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को इंदौर शहर में दिन का तापमान 40.6 व रात का तापमान 23 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 39.8 व 22.4 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.8 व रात के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़त हुई है। हवा की दिशा बदलने से यह स्थिति बनी है।

ट्रफ लाइन व चक्रवातीय सिस्टम का प्रभाव

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि ट्रफ लाइन व चक्रवातीय सिस्टम का प्रभाव(MP Weather) इंदौर सहित पूरे प्रदेश में रहेगा। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम गर्म हवा राजस्थान की तरफ से चल रही है, जो असर दिखाएगी। इंदौर, उज्जैन, धार में हीट वेव की आशंका रहेगी। 9-10 अप्रैल तक तापमान बढ़ेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। सोमवार सुबह 15 से 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चली। शाम तक हवा की दिशा बदली व पश्चिम-उत्तर-पश्चिम हवा की गति 5 से 29 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।

मौसम में इसलिए हुआ बदलाव

  • पूर्वी झारखंड और उसके आसपास तो पूर्वी बिहार से झारखंड तक चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय है।
  • छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र से कर्नाटक तक एक ट्रफ बनी हुई है।
  • 8 अप्रेल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है।

गर्मी से ऐसे बचें

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं व भूखे पेट न रहें।
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें।
  • हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनें, सिर को ढंके।
  • कैप, चश्मा, छाते का उपयोग करें।
  • छाया में कुछ देर रूकें।
Updated on:
08 Apr 2025 09:41 am
Published on:
08 Apr 2025 09:40 am
Also Read
View All

अगली खबर