इंदौर

आ गई अमीरों की लिस्ट… नंबर-1 पर मुकेश अंबानी, अरबपतियों की सूची में छाए MP के उद्योगपति

Hurun Rich List 2025: हुरून इंडिया 25 की धनाढ्य लोगों की सूची जारी कर दी गई। एक बार फिर कोल बिजनेसमैन विनोद अग्रवाल 9500 करोड़ की संपत्ति के साथ मध्यप्रदेश में टॉप पर हैं।

less than 1 minute read
Oct 02, 2025
Hurun Rich List 2025 (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Hurun Rich List 2025: हुरून इंडिया 25 की धनाढ्य लोगों की सूची जारी कर दी गई। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) और परिवार की कुल नेटवर्क 9.55 लाख करोड़ रुपए आंकी गई। वे देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। गौतम अडानी एंड फैमिली 8.15 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर रोशनी नादर मल्होत्रा है। उनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपए है। वे इस सूची में अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला अरबपति बन गई हैं।

वहीं, एक बार फिर कोल बिजनेसमैन विनोद अग्रवाल(Vinod Aggarwal) 9500 करोड़ की संपत्ति के साथ मध्यप्रदेश में टॉप पर हैं। अग्रवाल 2024 में भी नंबर-1 पर थे। 2025 में उनकी रैंक 66 नंबर से ऊपर आई। 2400 करोड़ की संपत्ति का इजाफा भी हुआ।

ये भी पढ़ें

इस महीने इन लाड़ली बहनों को नहीं मिलेंगे 1500 रुपए, ये है वजह

इंदौर के मूंदड़ा को भोपाल के दिलीप ने पछाड़ा

मप्र के टॉप 10 अरबपतियों में इंदौर के 7 और भोपाल के 3 हैं। पिछले साल मप्र में नंबर-2 पर रहे इंदौर के श्यामसुंदर मूंदड़ा नंबर-3 पर पहुंच गए। उनकी जगह भोपाल के दिलीप सूर्यवंशी ने ली। सूर्यवंशी की संपत्ति विनोद अग्रवाल के बाद 4430 करोड़ रुपए है। नंबर-4 पर भोपाल के देवेन्द्र जैन 2750 करोड़ की संपत्ति के साथ हैं। इंदौर के दिनेश पाटीदार व सुनील चौरड़िया की संपत्ति पिछले साल की तुलना कुछ कम हुई है।

ये भी पढ़ें

MP Police Bharti 2025: बढ़ गई अंतिम तारीख, अब इस डेट तक भर सकेंगे फार्म

Published on:
02 Oct 2025 08:13 am
Also Read
View All

अगली खबर