
Sonam Raghuvanshi New Look- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) मामले में करीब एक साल के बाद मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी मीडिया के सामने आई। सोनम ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी द्वारा 'नेपाल भाग गई' वाले आरोपों पर सफाई दी। सोनम रघुवंशी के मीडिया के सामने आते ही राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी (Uma Raghuvanshi) के आंसू छलक पड़े। उमा राघवंशी से मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 'सोनम को देखकर डर लग रहा है।' बता दें कि, मेघालय हाईकोर्ट में मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। इसी बीच राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम पर आरोप लगाया था कि वह देश छोड़कर नेपाल भाग गई है। इसके बाद सोनम ने सुनवाई के दिन मीडिया के सामने आकर राजा के परिवार द्वारा लगाए सभी आरोपों को ख़ारिज कर दिया था।
मुख्य आरोपी और बहू सोनम को घटना के एक साल बाद मीडिया के सामने आता देख राजा रघुवंशी की मां उमा ने कहा कि मैंने जैसे ही सोनम को देख वैसे ही मैं रोने लगी। मुझे उसे देखते ही अपने बेटे राजा की याद आने लगा जिसे वह शिलांग लेकर गई थी लेकिन वापस लेकर नहीं आई। उमा ने रोते हुए कहा कि मेरे बेटे का क्या कसूर था कि उसने इतना बड़ा कदम उठाया मेरे बेटे को मरवाने के लिए। उमा रघुवंशी ने आगे कहा कि एक साल मैंने उसके देखा लेकिन मुझे उसके हाव-भाव में कोई फर्क नहीं दिख रहा है। वह पूरी तरह चेंज हो चुकी है , बिलकुल अलग लग रही है।
इसके बाद राजा राजा रघुवंशी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे उसे बाहर देखकर डर लग रहा है। जब वो किसी के बेटे को मार सकती है तो हमारा भी वैसा हाल कर सकती है। उमा ने सोनम पर कई सवाल दागे और उसके परिवार पर मदद पहुंचाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि 'जैसा सोनम कह रही है कि उसे न्यायालय पर भरोसा है तो उसने एक मां का भरोसा क्यों तोड़ा? एक मां का बच्चा छीनकर उसे क्या मिला? उसका भाई-मां-बाप-मामा सभी उसकी मेघालय में मदद कर रहे हैं।'
उमा रघुवंशी ने आगे सोनम को लेकर कहा कि मेरे मन में यही सवाल चलता है कि जब वो राजा को लेकर गई थी और अगर उसका प्लान था कि उसे शिलांग में ही रहना है तो उसे वहीं छोड़कर कर चली गई? उसका मर्डर करने की क्या जरुरत थी? उमा ने आगे सोनम पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वो मेरे बेटे को मारकर वहां पर क्यों रह रही है? सबसे पहले मुझे ये जानना है कि उसने मेरे बेटे को क्यों मारा? सोनम का उसके माता पिता और भाई साथ दे रहे है।'
बीते साल 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। कुछ दिन बाद 23 मई को दोनों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी। तीन जून को राजा का शव एक खाई में मिला था। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सोनम रघुवंशी की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया था। बीते दो दिन पहले ही सोनम ने मीडिया से आकर बात की थी। उसने राजा के भाई के नेपाल भाग जाने वाली बातों के बारे में जवाब दिए थे।