इंदौर

IDA बोर्ड बैठक: संपत्तियों को करेंगे फ्री होल्ड, नामांतरण शुल्क होगा 5 हजार

MP News: आइडीए का बजट फायदे वाला रहेगा और इसमें शहर विकास के लिए गैर योजना मद में ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव की तैयारी है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
IDA board meeting (Photo Source- freepik)

MP News: इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) की बोर्ड बैठक जल्द होने वाली है, जिसमें नए वित्तीय वर्ष को लेकर बजट पेश किया जाएगा। सहकारी संस्थाओं को आवंटित संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव लाकर लोगों को सौगात देने की तैयारी है। आइडीए भी संपत्तियों को फ्री होल्ड करता है, लेकिन जिन कॉलोनियों में सहकारी गृह निर्माण संस्था को प्लॉट दिए हैं, उन्हें फ्री होल्ड नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें

लेट हो गया मेट्रो की ‘ब्लू-आरेंज लाइन’ का काम, मुआवजे के बाद भी रुका काम !

राजस्व में भी वृद्धि होगी

आइडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े को इस तरह की संपत्तियों को भी फ्री होल्ड करने का नियम मिला तो इस आधार पर प्रस्ताव बनाकर बोर्ड बैठक में रखने की तैयारी है। संस्थाओं से संबंधित संपत्तियों को नामांकरण में दोगुना शुल्क देना होता था। अब नामांतरण शुल्क 5 हजार रुपए निर्धारित किया जा चुका है। संपत्ति फ्री होल्ड होने का बड़ी संख्या में संपत्ति धारक इंतजार कर रहे हैं।

इससे आइडीए के राजस्व में भी वृद्धि होगी। आइडीए का बजट फायदे वाला रहेगा और इसमें शहर विकास के लिए गैर योजना मद में ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव की तैयारी है। चंदन नगर चौराहे के ओवरब्रिज के साथ दो-तीन अन्य चौराहों पर और ब्रिज का प्रस्ताव रखा जा सकता है। पीपीपी मॉडल पर रहवासी सह आवासीय बिङ्क्षल्डग बनाने के साथ स्टार्टअप पार्क व कन्वेंशन सेंटर के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। कुछ अन्य विकास कार्य के प्रस्ताव भी बैठक में रखे जा सकते हैं।

लवकुश ब्रिज की गर्डर होगी लांच

आइडीए का पूरा ध्यान लवकुश चौराहे पर बन रहे डबल डेकर ब्रिज पर है। समय से काफी धीमा काम चलने के कारण एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। एक गर्डर लांच हो गई है और एक को अगले सप्ताह लांच किया जाएगा। ब्रिज को जून में पूरा करना है, चौराहे पर सर्विस रोड के सीमेंटीकरण का काम भी जल्द होगा।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस जिले में ‘1586 कॉलोनियों’ में हुए अवैध निर्माण, होगी बड़ी कार्रवाई

Updated on:
09 Mar 2026 03:04 pm
Published on:
09 Mar 2026 03:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर