इंदौर

वीआईपी कॉलोनी आनंदवन, पांच साल में रेट बढ़े सिर्फ सौ रुपए

- पहले गाइड लाइन से ज्यादा और अब कम पर किए टेंडर- आनंदवन के शोरूम और दुकानें बेचने के लिए समझौता

2 min read
May 14, 2018
ida
ida

इंदौर।
योजना 140 की हाईराइज आनंदवन में बड़े शोरूम और ऑफिस नहीं बिक पा रहे। इसके चलते आईडीए को समझौता करना पड़ा। अब इनके लिए नए टेंडर में रेट गाइड लाइन से कम रखे गए हैं, जबकि पांच साल पहले जब बेचना शुरू किया था तो गाइडलाइन से ज्यादा रेट रखा गया था। इस हिसाब से देखा जाए तो पांच साल में यहां के रेट सिर्फ सौ रुपए बढ़े हैं।
योजना 140 की लक्जरी मल्टी आनंदवन में छह बड़ी दुकानें या शोरूम और बारह ऑफिस हैं। इनके लिए 2013 में पहली बार टेंडर किए गए थे। उस समय दुकानों के लिए रेट 7500 रुपए प्रति वर्गफीट और ऑफिस के लिए 6000 रुपये प्रति वर्ग फीट का रेट मांगा। योजना 140 में गाइड लाइन 5500 रुपए प्रति वर्गफीट थी। आईडीए 35 फीसदी ज्यादा रेट पर टेंडर तो कर दिए, लेकिन दुकानें और ऑफिस बेच नहीं पाए। पांच साल में भी इस रेट पर नहीं बिकीं।

अब एक बार फिर इनकी बिक्री के लिए टेंडर निकाला गया है। इसमें दुकानों के लिए रेट 7871 रुपए प्रति वर्गफीट और ऑफिस के लिए 6013 रुपए प्रति वर्गफीट का रेट रखा गया है। जबकि यहां आज की गाइड लाइन दुकानों के लिए 8550 रुपए प्रति वर्गफीट है और ऑफिस के लिए 5947 रुपए प्रति वर्गफीट।
गाइड लाइन से 50 लाख का अंतर
संपत्ति, आकार, आईडीए रेट, गाइडलाइन
शोरूम, ७२६1, ५.7 1, ६.२०
शोरूम, ६२२2, ४.९०, ५.३२
ऑफिस, ५०38, ३.०७, ३.००
ऑफिस, २७१4, १.६६, १.६१
(आकार वर्ग फुट में, कीमत करोड़ रुपये में)
6100 में नहीं बेचा, अब छह हजार पर बेचेंगे
फरवरी 2015 के टेंडर में ऑफिस के लिए छह हजार रुपये प्रति वर्गमीटर का रेट रखा गया था। 6100 रुपए प्रति वर्गफीट की बोली भी लगी थी, लेकिन टेंडर कमेटी ने भविष्य में ज्यादा कीमत मिलने की संभावना बताकर आवेदन निरस्त कर दिया। इसके बाद यह रेट किसी भी टेंडर में नहीं आया। आज भी प्राधिकरण ने जो टेंडर किया है, वह बोली लग चुके रेट से कम पर ही निकाला है। दुकानों को भी गाइड लाइन से भी कम पर बेचना पड़ रहा है। दरअसल पांच साल पहले प्राधिकरण ने ज्यादा रेट पर बेचने की जो कोशिश की थी, उसका खामियाजा अब भी भुगतना पड़ रहा है।

Published on:
14 May 2018 10:54 am