10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘…तय करने से पहले एक बार पूछ तो लेते’, भाजयुमो की बैठक में भड़के नगर महामंत्री

MP BJYM Meeting for Shyam Taylor Indore visit: 14 जून को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर इंदौर दौरे पर आ रहे हैं... इसके लिए भाजयुमो की बैठक हुई। बैठक में में बिफरे नगर महामंत्री, बोले ... दो बार कैंसिल रैली में लाखों लग गए तय करने से पहले एक बार पूछ तो लेते।

2 min read
Google source verification
BJYM State President Shyam Tailor

MP BJYM State President Shyam Taylor on visit Indore भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर इंदौर दौरे पर (फोटो सोर्स: Shyam Taylor Facebook account)

BJYM State President Shyam Tailor : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के 14 जून के इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। सुबह 6 बजे साइकिल रैली निकालने को लेकर मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई थी जिसमें जमकर नोकझोंक चली। नगर अध्यक्ष का कहना था कि मुझे मालूम नहीं और कार्यक्रम हैं, तो महामंत्री बोले - दो बार कैंसिल हो गया, हमने तैयारियां की और लाखों रुपए लगाए। अब कार्यक्रम तय करने से पहले एक बार हमसे पूछ तो लेते। डरा के आयोजन करा रहे हो।

इंदौर आ रहे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर

प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के मुखिया संभागीय दौरा कर रहे हैं। इस तारत्य में 14 जून को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी इंदौर आ रहे हैं। सुबह 6 बजे राजबाड़ा से गांधी हॉल के बीच साइकिल रैली निकाली जाएगी। ये तय होने के बाद कल प्रदेश पदाधिकारी जय सूर्या व अनिल वर्मा ने बैठक बुलाई जिसमें नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी मौजूद थे। नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि अल्प समय की सूचना पर ये बैठक हुई। मुझे ही नहीं मालूम था कि प्रदेश अध्यक्ष का क्या कार्यक्रम है, ना तारीख मालूम थी, लेकिन हम सबको फिर भी लगना है।

किसी नगर के पदाधिकारी से पूछ लेते कि क्या करना है?

इस बीच नगर महामंत्री धीरज ठाकुर बोले कि एक बार हम में से किसी नगर के पदाधिकारी से पूछ लेते कि क्या करना है? आपने ही तय कर लिया कि साइकिल रैली होगी। हमसे पूछते तो हम इससे भी अच्छा कार्यक्रम तय करते। पहले भी दो बार रैली तय हुई जो निरस्त हो गई। तैयारी में लाखों रुपए खर्च हो गए। इस बार कम से कम एक बार हमसे बात कर लेते। ये सुनते ही अक्षत चौधरी बोले कि सबसे पहले मेरे 80 लाख रुपए दो। ये देने की बात फैलाकर मुझे बदनाम किया गया।

कौन कितनी साइकिल लाता है होगी निगरानी

नगर भाजपा अध्यक्ष मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों से साइकिल लाने की संख्या ली जिसमें सौरभ शर्मा और अमन यादव ने 100-100 साइकिल लाने का आंकड़ा दिया। इस पर मिश्रा ने कहा कि नगर पदाधिकारी निगरानी रखेंगे और देखेंगे कि कौन कितनी संख्या लेकर आ रहा है। इधर, मोर्चा अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि सारी व्यवस्था प्रदेश के पदाधिकारी करेंगे और हम उनके पीछे रहेंगे।

शाम को स्वागत समारोह

साइकिल रैली के बाद टेलर ग्रामीण भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे तो शाम को दीन दयाल भवन पर बैठक रखी गई जिसमें अभिनंदन किया जाएगा।

साइकिल कहां से लाएंगे

चर्चा के दौरान ठाकुर व चौधरी ने एक सुर में कहा कि युवाओं को इकट्ठा करना आसान है, लेकिन साइकिलें कहां से लाएंगे। यहां पर बैठे इतने पदाधिकारियों में से मात्र 8 के पास साइकिल है। इस पर संतोष रघुवंशी का कहना था कि सुबह-सुबह इतनी साइकिल लाना आसान नहीं है। इससे तो मैराथन का प्लान कर लो। बाद में समय बदलने की भी मांग हुई। इस पर जब सूर्या ने इनकार कर दिया तो ठाकुर का कहना था कि आप लोग तो डरा रहे हो। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा से बहस हो गई। बाद में विरोध को देखते हुए सूर्या बोले कि प्रदेश अध्यक्ष टेलर की इच्छा है कि इंदौर में साइकिल रैली निकाली जाए। इस पर नगर भाजपा अध्यक्ष मिश्रा का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष ने तय किया है तो कोई किंतु-परंतु नहीं करे और रैली की तैयारी करे।