इंदौर

ब्राह्मण युगल पैदा करें 4 संतान, तो मिलेंगे 1 लाख रुपए, जानें किसने किया ऐलान

Pandit Vishnu Rajoriya: हाल ही में माहेश्वरी समाज ने किया था ऐलान तीसरी संतान पैदा करने पर मिलेंगे 51 हजार, अब ब्राह्मण युगलों से अपील पैदा करें 4 संतानें, यहां जानें आखिर किसने किया 4 बच्चों के जन्म पर एक लाख रुपए देने का ऐलान...
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2025, 10:41 AM IST
MP news

Pandit Vishnu Rajoriya Big Announcement: 'सनातन धर्म की समृद्धि के लिए विवाह के बाद चार संतानों को जन्म दें। चार संतान को जन्म देने वाले ब्राह्मण समाज के युगलों को परशुराम कल्याण बोर्ड की ओर से एक लाख रुपए की राशि भेंट की जाएगी।'

यह ऐलान मध्य प्रदेश सरकार के परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया ने किया। वे रविवार को इंदौर में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनके बोर्ड की ओर से समाज के जरूरतमंद बालिकाओं का सर्वे भी किया जा रहा है, ताकि आइआइटी, आइआइएम, नीट जैसी तैयारी समेत विवाह में उनकी मदद की जा सके।

माहेश्वरी समाज ने भी की थी तीसरे बच्चे पर 51 हजार की घोषणा

बता दें कि इससे पहले एमपी के माहेश्वरी समाज ने घोषणा की, तीसरा बच्चा पैदा करने पर 51 हजार रुपए मिलेंगे।

…तो कब्जा कर लेंगे

राजोरिया ने कहा कि समाज के युवक-युवतियां कम से कम 4 बच्चे पैदा करें, अन्यथा विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर लेंगे। हमारे पूर्वजों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए बहुत त्याग किए हैं। हमें भी उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे, यही वक्त की मांग है।


Updated on:
13 Jan 2025, 10:41 AM IST
Published on: