इंदौर

आपके घर की बत्ती हो जाए गुल तो इन वाट्सऐप नंबरों पर करें शिकायत, तुरंत हल हो जाएगी समस्या

मोबाइल-वाट्सऐप पर बिजली शिकायतों के लिए नंबर जारी

2 min read
Jun 18, 2019
आपके घर की बत्ती हो जाए गुल तो इन वाट्सऐप नंबरों पर करें शिकायत, तुरंत हल हो जाएगी समस्या

इंदौर. निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने एवं बिजली संबंधी शिकायतों के लिए पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी ने शहर के 30 जोन पर शिकायत निवारण के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं। 1912 पर कॉल नहीं लगने पर उपभोक्ता अपने जोन के नंबर के साथ ही जोन के वाट्सएेप नंबर पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। कॉल सेंटर प्रभारी सुधीर आचार्य के मोबाइल 8989984366 व वाट्सऐप नंबर 9424851700 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

काल सेंटर की रोज हो रही समीक्षा

बिजली कंपनी की कॉल सेंटर 1912 के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर अब फोन पर उपभोक्ताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है। कंपनी ने विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर शिकायतों का समाधान भी किया। पिछले दिनों कॉल सेंटर की व्यवस्थाएं चरमराने पर प्रभारी सुधीर आचार्य को मंत्री की फटकार के बाद अब अधिकारी और कर्मचारी सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 2514 शिकायतें कॉल सेंटर पर आईं। दो से तीन घंटे में अधिकतम शिकायतों का निराकरण किया। शहर अधीक्षण यंत्री अशोक शर्मा ने बताया, सोमवार को शहर में 29 स्थानों पर शिविर लगे।

इन वाट्सऐप नंबरों पर करें शिकायत

जोन वाट्सऐप नंबर

गोयल नगर8989983790

खजराना 8989983822

मनोरमागंज 8989983833

ओपीएच पूर्व 8989983885

सत्यसाईं 8989983931

तिलक नगर 8989983997

जीपीएच 8989984016

कालानी नगर 8989984081

संगम नगर 8989984091

सुभाष चौक 8989984092

एयरपोर्ट 8989984104

अरण्य नगर 8989984118

इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पलेक्स 8989984139

मालवा मिल 8989984160

सांवेर रोड 8989984166

विजय नगर 8989984170

महालक्ष्मी नगर 8989984214

सुखलिया 8989984226

डेली कॉलेज 8989984228

मैकेनिक नगर 8989984230

नौलखा 8989984273

ओपीएच साऊथ 8989984281

यूनिवर्सिटी जोन 8989984301

अन्नपूर्णा 8989984335

गुमास्ता नगर 8989984356

राजेंद्र नगर 8989984361

राजमोहल्ला 8989984370

राऊ 8989984349

सिरपुर जोन 8989984424

हवा बंगला 8989984449

Published on:
18 Jun 2019 11:53 am
Also Read
View All