
इंदौर . प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग की मेजबानी में ग्वालियर में बास्केटबॉल और बॉक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शेष मुकाबले अब अपै्रल के पहले सप्ताह में खेले जाएंगे। पहले दोनों स्पर्धाओं का आयोजन ग्वालियर में किया जाना था।
गुवाहाटी को दी थी बॉक्सिंग की मेजबानी
ग्वालियर में दिसंबर-जनवरी में होने वाली बॉक्सिंग अंडर-17 व 14 के बालक-बालिका की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी भारतीय स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ग्वालियर को दी गई थी। बाद में इसे गुवाहाटी किया जाना तय किया गया, लेकिन गुवाहाटी ने ऐन मौके पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मेजबानी में असमर्थता जताने के बाद इसे वापस ग्वालियर में कराए जाने का निर्णय लिया है। अब इसका आयोजन अप्रैल के पहले सप्ताह में किया जाएगा।
बास्केटबॉल स्पर्धा भी लेट लतीफी का शिकार
गौरतलब है कि बास्केटबॉल की राष्ट्रीय स्पर्धा (बालक-बालिका अंडर-14) का आयोजन भी ग्वालियर में ही जनवरी में किया जाना तय था, लेकिन आयोजकों की लेेटलतीफी के चलते अब यह प्रतियोगिता भी अप्रैल में भीषण गर्मी में कराए जाने का निर्णय आयोजकर्ता ने लिया है। मजे की बात यह है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की टीम भी फरवरी तक घोषित नहीं की गई, जिससे इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगी भी असमंजस्य में हैं।