इंदौर

VIDEO : स्वतंत्रता के जश्न में डूबा इंदौर, मुख्य आयोजन में लोकनिर्माण मंत्री ने फहराया तिरंगा

जिले में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 11:43 AM IST
celebration
VIDEO : स्वतंत्रता के जश्न में डूबा इंदौर, मुख्य आयोजन में लोकनिर्माण मंत्री ने फहराया तिरंगा

इंदौर. जिले में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मैदान महेश गार्ड लाइन पर मुख्य समारोह हुआ। सुबह लोकनिर्माण मंत्री रामपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। आकर्षक परेड के साथ ही स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

सेनानियों तथा उनके परिजनों को कार्यक्रम स्थल पर लाने ले जाने के लिए गांधी भवन प्रिंस यशवंत रोड चौराहा, सुदामा नगर सेठी गेट, पत्रकार कॉलोनी चौराहा, छावनी चौराहा, चिमनबाग चौराहा, मरीमाता, परदेशीपुरा चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, महेश नगर, मल्हारगंज तथा टोरी कॉर्नर से बस उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर ध्वजारोहण के आयोजन हुए।

देशभक्ति गीतों से सजी शाम, मशाल यात्रा में उमड़े लोग, लगे जयकारे

इंदौर सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा गणपति स्थित सुभाष प्रतिमा पर मंगलवार शाम 7 बजे एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संत समाज, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं राजनीतिक पार्टी के प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत युवाओं ने मशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली, जिसमें भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा में बग्घियों में विराजमान संत आशीष प्रदान कर रहे थे। मल्हारगंज स्थित छोटा गणेश मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा गणपति स्थित सुभाष प्रतिमा पहुंची, जहां भारत माता की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के पूर्व बड़ा गणपति पर युवाओं ने आतिशबाजी कर आजादी का जश्न मनाया।

29 जगहों पर शहीदों के परिजनों का सम्मान

शहर में मंगलवार को 29 जगहों पर शहीदों के परिजनों का सम्मान हुआ। संभागायुक्त राघवेंद्रसिंह ने किला मैदान में, कलेक्टर निशांत वरवडे ने पीपल्याहाना, एडीजी अजयकुमार शर्मा ने डेली कॉलेज, विपिन माहेश्वरी ने शारदा कन्या स्कूल, डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने अनूप नगर, एडीएम अजय देव शर्मा ने शालीमार टाउनशिप व कैलाश वानखेड़े ने कोदरिया ग्रामीण क्षेत्र में परिजनों को सम्मानित किया।

13 प्रतिभाओं को अग्रसेन अवॉर्ड

अग्रसेन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में इस वर्ष का प्रतिभा सम्मान समारोह बुधवार को शाम 5.30 बजे राणी सती कालोनी स्थित संतोष सभागृह में आयोजित किया जाएगा। यह ग्रुप का रजत जयंती समारोह होगा। इसमें 13 प्रतिभाओं को अग्रसेन अवार्ड 2018 तथा 121 को रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Published on: