इंदौर

हनीट्रैप क्वीन श्वेता जैन की पार्टनर निकली भाजपा नेत्री, होंगे चौंकाने वाले खुलासे

Indore Bhopal Honeytrap Scandal: शराब कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर एक करोड़ की मांग के मामले में पुलिस ने एक युवती रेशू उर्फ अभिलाषा को भी हिरातस में लिया गया है। रेशू भाजपा के एक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी भी रह चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2026, 5:19 PM IST
Honeytrap Scandal Shweta Jain
श्वेता जैन ने हनी ट्रैप में कई नेताओं को फांसा Honeytrap Scandal Shweta Jain (source: patrika)

Indore Bhopal Honeytrap Scandal: शराब कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर एक करोड़ की मांग के मामले में गिरफ्तार श्वेता जैन और साथियों से जब्त मोबाइल-लैपटॉप की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को और भी कई राज खुलने की उम्मीद है। पुराना डाटा भी रिकवर करने के लिए फोरेंसिक लैब की मदद ली जाएगी। इधर रैकेट में पकड़ी गई युवती रेशू उर्फ अभिलाषा से कई बिंदुओं पर पूछताछ हो रही है। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया।

आने वाले दिनों में होंगे चौंकाने वाले खुलासे

इंदौर बाणगंगा क्षेत्र के शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में हुए खुलासे से रसूखदारों के साथ ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हडकंप मचा है। इसके चलते इस मामले को लेकर खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है और अपने स्तर पर जानकारियां जुटा रही हैं। उक्त मामले में क्राइम ब्रांच मास्टर माइंड माने जाने वाली श्वेता जैन के साथ ही लेडी शराब तस्कर अलका दीक्षित, इसके बेटे जयदीप, पार्टनर लाखन चौधरी और जितेंद्र पुरोहित को गिरफ्त में ले चुकी है। इसी कड़ी में कल सागर की रहने वाली एक युवती रेशू उर्फ अभिलाषा को भी हिरातस में लिया गया है। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले में काफी संभल-संभलकर जानकारियां दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या

बताया जा रहा है कि रेशू भाजपा के एक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी भी रह चुकी है। सूत्रों के मुताबिक उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ हो रही है। जांच में रैकेट के नेटवर्क से जुड़े कुछ और भी आरोपियों के नाम आने पर आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। श्वेता जैन और साथियों से जब्त मोबाइल-लैपटॉप की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को और भी कई राज खुलने की उम्मीद है। पुराना डाटा भी रिकवर करने के लिए फोरेंसिक लैब की मदद ली जाएगी। इधर इंटेलीजेंस में पदस्थ हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा की भूमिका को लेकर जांच जारी है। ठोस साक्ष्य मिलते ही उसकी भी गिरफ्तारी और विभागीय कार्रवाई तुरंत होने के संकेत अफसरों ने दिए हैं।

Updated on:
21 May 2026, 5:19 PM IST
Published on: