इंदौर

दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी, बोले- ‘बीजेपी के मुफ्त इलाज की असलियत’

Indore Contaminated Water Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद जागा प्रशासन, मुफ्त इलाज पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा...जानें क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी...
2 min read
Dec 31, 2025
Jitu Patwari met with effectives in indore
दूषित पानी से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे एमपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी। (photo: patrika)

Indore Contaminated Water Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोग मौत की नींद सो गए, वहीं कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो अस्पताल पहुंचे और इलाज के बाद सुरक्षित घर लौटे हैं। इस बीच एमपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। यही नहीं उन्होंने मुफ्त इलाज को लेकर की जा रही बीजेपी की घोषणाओं की शिकायत मिलने पर इलाज के बाद घर लौटने वाले परिजनों से भी बात की। इस संदर्भ की एक पोस्ट भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने साफ लिखा है कि बीजेपी सरकार दावा कर रही है कि दूषित पानी के कारण बीमार हुए लोगों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है, लेकिन असलियत उससे बिल्कुल अलग है।

दरअसल जीतू पटवारी जब पीड़ितों को हाल जानने उनसे मिलने उनके घर पहुंचे तो उन्हें प्रभावित लोगों ने बताया कि उनके परिजन दूषित पानी से बीमार हुए, अस्पताल में इलाज हुआ, लेकिन फ्री में इलाज को लेकर उन्होंने कहा कि उनसे पूरे पैसे वसूले गए हैं। अस्पताल प्रशासन फीस न भरने पर छुट्टी ही नहीं दे रहा था।

मेरी पत्नी हुई थी बीमार, महापौर ने कहा था मुफ्त होगा इलाज, देने पड़े 50 हजार

एक शख्स ने जीतू पटवारी को बताया कि उसकी पत्नी बीमार हुई थी। बोला- आज यहां महापौर आए थे और कह रहे थे कि इलाज के पैसे नहीं लगेंगे, लेकिन अस्पताल से पत्ती को छुट्टी नहीं मिल रही थी। वो पूरी फीस मांग रहे थे। हमने जैसे-तैसे उधार लेकर 50 हजार रुपए फीस चुकाई है। पहले डॉक्टर ने कहा था कि खून चढ़ाना पड़ेगा, जांच होगी, लेकिन बाद ऐसे ही घर ले जाने को कह दिया, न जांच की न खून चढ़ाया। जब तक पैसे पूरे नहीं दिए छुट्टी नहीं दी।

पटवारी ने कहा- इन बेगुनाहों के आंसुओं के जिम्मेदार आप और आपकी सरकार

इंदौर में हुई मौतों को लेकर अफसोस जताने वाले जीतू पटवारी ने एक पोस्ट सीएम डॉ. मोहन यादव को भी टैग की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि इन बेगुनाह लोगों के आंसुओं के जिम्मेदार आप और आपकी सरकार है। ये पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वे प्रभावित परिवारों को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। यहां देखें जीतू पटवारी की पूरी पोस्ट...

मौतों पर जताया दुख

बता दें कि जीतू पटवारी ने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर दुख और चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि परिजनों से मिलकर उनका दर्द और पीडा़ महसूस हुई, ऐसे क्षणों में शब्द कम पड़ जाते हैं। इसके लिए बाकायदा उन्होंने एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Updated on:
31 Dec 2025 03:19 pm
Published on:
31 Dec 2025 03:19 pm