इंदौर

‘मौत खुद बुलाकर ले आई…’, कैंसर का इलाज कराने आया था साले का परिवार, हो गई अनहोनी

Indore EV Charging Point Blast: मकान में भीषण आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि घर में करीब 7-8 गैस सिलेंडर भी रखे थे....

2 min read
Mar 18, 2026
Indore EV Charging Blast (Photo Source - Patrika)

Indore EV Charging Point Blast: इंदौर में बंगाली चौराहे के समीप अलसुबह ब्रजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी के एक मकान में लगी भीषण आग में दो बच्चों सहित परिवार के 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे में तीन लोगों को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की 6 दमकलों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान पानी की कमी भी हो गई थी।

बताया गया कि ई-व्हीकल चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और आग विकराल हो गई। मौके पर आला अफसर पहुंचे और रेस्क्यू किया गया। आज सुबह 4.01 बजे आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को कलश जैन ने दी। मौके पर 6 दमकलों के साथ टीम को भेजा गया। आग मनोज पुगलिया परिवार के घर में लगी।

ये भी पढ़ें

Indore EV Charging Blast: घर पर ‘EV गाड़ी’ चार्ज करते समय न करें ये 5 गलतियां, पड़ सकती भारी

देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच में बताया गया कि घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ और कार ने आग पकड़ ली। ये आग घर तक फैल गई। पुलिस के मुताबिक आग में जलने से दो बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रशासन का अमला घटनास्थल पर जुटा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22), सुमन देवी (60) मनोज (65), सिमरन (30), राशि सेठिया (12 ), टीनू (35) और तन्मय (8) बताए गए हैं। आग में झुलसने से सौरभ पुगलिया (30), आशीष (30) और हर्षित पुगलिया (25) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैंसर का इलाज कराने आया था साले का परिवार

प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि मनोज पुगलिया के यहां कुछ दिन पहले ही उनके साले का परिवार एक सदस्य के कैंसर के इलाज के लिए आया था और घर में रुका था। इस परिवार के सदस्य भी आग में जल गए। आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। रेस्क्यू टीम के साथ रहवासियों ने भी आग बुझाने में मदद की।

टीम ने मकान में रखे 7 गैस सिलेंडर साबुत निकाले

मकान में भीषण आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि घर में करीब 7-8 गैस सिलेंडर भी रखे थे। इनमें से एक सिलेंडर फट गया। वही एसी और फ्रिज के कंप्रेशरों में भी विस्फोट हुए। आग पर काबू पाने के बाद टीम ने भीतर सर्च किया तो जली हुई लाशें पड़ी थीं। टीम ने मकान के तीनों फ्लोर की सर्चिंग की तो सात गैस सिलेंडर पाए गए, जिसे साबूत बाहर निकाल लिया गया। अगर ये सिलेंडर फट जाते तो और भीषण हादसा हो सकता था।

फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची, कारणों की जांच शुरू

अग्निकांड की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। टीम आग के कारणों की जांच के साथ ही घटनास्थल पर साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है। आग ई व्हीकल में चार्जिंग पाइंट से घर तक कैसे पहुंची, घर के अंदर कैसे फैली आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से ब्लास्ट, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 3 गंभीर

Published on:
18 Mar 2026 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर