इंदौर

इंदौर आग हादसा: EV चार्जिंग बनी खतरा, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

Indore fire incident compensation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि इंदौर में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुःख हुआ है।

2 min read
Mar 18, 2026
इंदौर में बुधवार को सुबह हुए अग्निकांड के बाद पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। (फोटो पीएम मोदी एक्स)

Indore fire incident compensation: इंदौर में बुधवार सुबह हुई आग की भीषण घटना के बाद सभी सहम गए। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुःखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर दिए संदेश में पीएम मोदी ने दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार चार्जिंग को नई चुनौती मानते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर में सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि इंदौर में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुःख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना ईश्वर से की है। पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतक परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Indore factory fire: इंदौर की दवा फैक्ट्री में भीषण आग, 11 कर्मचारी झुलसे, इलाके में हड़कंप

मोहन यादव बोले- ई-कार चार्जिंग नई चुनौती

इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से पूरे घर में लगी भीषण आग और जनहानि के समाचार से आहत मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दुख व्यक्त किया है। मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से हुई दुर्घटना से नई चुनौती सामने आई है, इसकी गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को व्यवस्थित जांच के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने एवं जागरूकता की दिशा में हम कार्य करेंगे।

क्या हुआ बुधवार को

मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को सुबह ब्रजेश्वरी कॉलोनी में रहने वाले पुगलिया परिवार के घर भीषण हादसा हो गया। उनके घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। इसके बाद अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। यह आग घर में रखे सिलेंडर तक पहुंच गई और धमाका हो गया। जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इसके बाद मकान का एक हिस्सा ढह गया और आग की लपटें घर के भीतर पहुंच गई। कुछ दिन पहले ही पुगलिया परिवार में कोई कार्यक्रम था, जिस वजह से कई सिलेंडर मंगाकर घर में रखे गए थे। वहीं कुछ दूर के रिश्तेदार भी घर में ही रुके हुए थे। वे भी हादसे का शिकार हो गए। 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। गलियां सकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड और बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ी। इस हादसे ने पूरे पुगलिया परिवार को तोड़कर रख दिया।

पीेएम ने क्या लिखा एक्स पर

पीएम मोदी ने बुधवार को एक्स पर लिखा है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मोहन यादव बोले- कार चार्जिंग नई चुनौती, जांच होगी

एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से हुई दुर्घटना से नई चुनौती सामने आई है। इसकी गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को व्यवस्थित जांच के निर्देश दिए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने एवं जागरूकता की दिशा में हम कार्य करेंगे।

Updated on:
18 Mar 2026 07:15 pm
Published on:
18 Mar 2026 07:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर