
Mysterious deaths of two girls from the same family in Indore (फोटो- Patrika Photo Enhanced by AI)
Mysterious deaths: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जिले के देपालपुर क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों की रहस्यमयी मौत ने इलाके में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा एक और बच्ची और मां अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। मामले का पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। मासूमों की मौत का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। (MP News)
मामला देपालपुर के हरिजन मोहल्ला का है। यहां एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं परिवार के दो अन्य सदस्य भी बीमार हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।मृत बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय खुशबू और 6 वर्षीय आरती के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक सबसे पहले एक बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ी। उसे उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद परिवार उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर बाद दूसरी बच्ची की भी तबीयत बिगड़ गई। उसे भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों को लगातार उल्टियां हो रही थीं और देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर होती चली गई। प्राथमिक तौर पर डिहाईड्रेशन की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। एक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के बाद परिवार की मां और एक अन्य बेटी की तबीयत भी खराब हो गई। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी खुद गांव पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र से मलेरिया और अन्य जीवाणु संक्रमण की आशंका को लेकर सैंपल लिए गए हैं। अभी तक सिर्फ एक ही परिवार के सदस्य बीमार पाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को इंदौर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा।
इधर, ग्रामीणों का कहना है कि जिस घर में यह घटना हुई, उसके आसपास लंबे समय से गंदगी पसरी हुई है। लोगों ने आशंका जताई कि साफ-सफाई नहीं होने और दूषित वातावरण के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी हो सकती है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। (MP News)
Published on:
13 May 2026 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
