13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: छात्रा का AI से बनाया अश्लील वीडियों, मंगेतर के घर जाकर तुड़वाई शादी

MP News: थाने में पीड़ित युवती की शिकायत पर उसने परिचित के खिलाफ थाने में धमकाने, फोटो एडिट कर एआइ से वायरल करने, मंगेतर को धमकी देकर शादी तुड़वाने के मामले में केस दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification
Student's Obscene AI-Generated Video

Student's Obscene AI-Generated Video प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News: शहर में कॉलेज छात्रा का एआइ से फोटो-वीडियो बनाकर वायरल कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। छात्रा से मुलाकात के बाद से आरोपी युवक उससे शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो बनाकर वायरल की धमकी दे दी। आरोपी इसके बाद भी नहीं माना। उसने पीड़िता के मंगेतर के घर जाकर उसे डराया धमकाया। रिश्ता टूटने और लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने से आहत पीड़िता ने थाने पहुंच केस दर्ज कराया है। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

फोटो वायरल करने की दी धमकी

शहर के जोन-3 के एक थाने में पीड़ित युवती की शिकायत पर उसने परिचित के खिलाफ थाने में धमकाने, फोटो एडिट कर एआइ से वायरल करने, मंगेतर को धमकी देकर शादी तुड़वाने के मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ाई करती है। दो साल पहले पीड़िता की बहन की शादी में गांव का युवक आया था। उसने सामान्य बातचीत के दौरान साथ में मोबाइल से फोटो खींच लिए।

माता- पिता को जान से खत्म कर दूंगा

कुछ समय बाद आरोपी ने शादी के लिए प्रस्ताव रखा। इनकार करने पर आरोपी ने शादी में साथ खीचें फोटो को एआइ की मदद से अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दी। धमकाकर वह बात करने का दबाव बनाने लगा। कहने लगा कि बात नहीं की तो तुम्हारे माता- पिता को जान से खत्म कर दूंगा। ये भी धमकी दी कि तुम्हारी जहां शादी हुई वहां तुम्हें बदनाम कर दूंगा। इसके बाद भी आरोपी की हरकत कम नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बहन, जीजा, माता-पिता को फोन लगाकर गालियां दी। बदनाम करने के लिए फोटो वायरल करने की धमकी दी।

परिवार ने शादी तय की तो उसे तुड़वा दी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो माह पूर्व परिवार ने उनकी शादी एक युवक से तय कर दी। आरोपी युवक को ये बातपता चल गई। इसके बाद वह मंगेतर के घर पहुंचा और बदनाम करने लगा। उसने मंगेतर को डरा धमकाकर शादी तुड़वाई। पीड़िता ने पुलिस के सामने ये बात भी उजागर की। आरोपी लगातार उनका बुरी नीयत से पीछा करता है। उनके साथ कभी भी कोई भी अनहोनी हो सकती है। आरोपी लगातार उन्हें समाज में बदनाम कर रहा है। जिससे उनकी व परिवार की छवि धूमिल हो रही है।