इंदौर

8 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, नहीं थम रहें आंसू

Indore Fire Tragedy: इंदौर में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। पुगलिया परिवार के सदस्य सदमे में हैं और आंसू थम नहीं रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखो देखी खौफनाक घटना।

2 min read
Mar 19, 2026
Indore Fire Tragedy Postmortem report of 8 people awaited

Indore Fire Tragedy: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी स्थित दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। पुगलिया परिवार के सदस्य सदमे में हैं और आंसू थम नहीं रहे हैं। पुलिस ने अलग-अलग 8 मर्ग कायम किए हैं और कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के साथ ही मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। फिलहाल शोकाकुल परिजनों के बयान भी नहीं हो पाए हैं।

ये भी पढ़ें

पैतृक संपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सुलझा 30 साल पुराना भूमि विवाद

8 जिंदगियां चली गई

ई व्हीकल में चार्जिंग पाइंट पर हुए फाल्ट के कारण ये हादसा(Indore Fire Tragedy) पूरे मकान के साथ 8 जिंदगियों को लील गया था। एसीपी कुंदन मंडलोई ने बताया कि घर के बाहर जहां ई कार चार्जिंग पर लगी थी, वहीं पास में बिजली का पोल भी है। आग से बिजली तारों में भी शार्ट-सर्किट होना सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा था। फुटेज को भी जांच में लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखो देखी खौफनाक घटना

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच में बताया गया था कि घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी और सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट के बाद कार ने आग पकड़ ली और फैल गई थी। इधर, मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ टीम ने कई बिंदुओं पर जांच की है और साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

एससीएस और विशेष डीजी ने दिए हैं कई निर्देश

इस हादसे(Indore Fire Tragedy) के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन और विशेष डीजी आदर्श कटियार और विशेषज्ञ कल ब्रजेश्वरी एनएक्स पहुंचे और मौका मुआयना कर जानकारियां जुटाई। पुलिस अफसरों को कई दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

हो रही आगे की कार्रवाई

राजन और कटियार ने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक वाहन विशेषज्ञों की एक बैठक कर पता लगाया जाएगा कि इलेक्ट्रिक वाहनों में चार्जिंग के दौरान इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही है? पुलिस अफसरों का कहना है कि बताए गए बिंदुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

इंदौर अग्निकांड: काश मिल जाते 2 मिनट…और फफक-फफक कर रो पड़ा बेटा

Published on:
19 Mar 2026 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर