इंदौर

Indore News: एक ही परिवार की तीन बच्चियों की अंतिम विदाई, रात 2 बजे दाल-चावल खाने के बाद बिगड़ी थी तबियत

Indore Food Poisioning Case: इंदौर में एक परिवार की तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ने के बाद अलग-अलग अस्पतालों में उपचार हुआ। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
2 min read
Aug 28, 2026
food poisoning case
Indore Food Poisioning Case: बेटमा में दाल-चावल और रोटी-सब्जी खाने के बाद बिगड़ी तीन बच्चियों की तबियत (फोटो सोर्स- Patrika)

IndoreFood Poisioning Case: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से फूड पॉइजनिंग बीमारी से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के तीन बच्चियों की तबियत बिगड़ने के बाद अलग-अलग अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शुरूआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इनमे से दो बच्चियों का इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा थ। वहीं, तीसरे बच्ची को नर्मदापुरम जिले के इटारसी क्षेत्र में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रात दो बजे खाया था दाल-चावल और सब्जी-रोटी

मिली जानकारी के अनुसार, घटना इंदौर जिले के बेटमा क्षेत्र में रहने वाले नरेंद्र सिंह के घर की है। नरेंद्र सिंह धार जिले के पीथमपुर में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे के करीब नरेंद्र ने अपनी तीनों बेटियों के साथ खाना खाया था। खाने में उन्होंने दाल,चावल, रोटी और सब्जी खाई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चियों की स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। बच्चियों ने उल्टी-दस्त की शिकायत की। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था, वैसे-वैसे बच्चों की तबियत खराब होते जा रही थी। बच्चियों का स्वास्थ्य खराब होते देख परिजन उन्हें इलाज के अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान हुआ निधन

प्राप्र्त जानकारी के अनुसार, दो बच्चियों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी रही। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, तीसरी बच्ची को परिजन छत्तीसगढ़ स्थित अपने पैतृक स्थान चांपा ले जा रहे थे कि तभी, बीच रास्ते में उसकी तबियत खराब होने लगी। बच्ची को इटारसी के अपस्ताल में भर्ती कराया गया। यहां तीसरी बच्ची की भी मृत्यु हो गई।

छत्तीसगढ़ का रहने वाला है परिवार

बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा का रहने वाला है। तीनो बच्चियों की उम्र करीब 5, 8 और 10 वर्ष बताई जा रही है। नरेंद्र के काम के चलते यह परिवार इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र में रह रहा था। जानकारी के अनुसार इंदौर के अस्पताल में दोनों बच्चियों का शव बिना पोस्टमॉर्टम कराए उन्हें सौंप दिया गया।

इटारसी में कराया गया पोस्टमार्टम

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तीनों बच्चियों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चियों अंतिम विदाई उनके पैतृक क्षेत्र में दी गई, जहां बच्चियों को देख ग्रामीणों की आंखे भर आई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद बच्चियों की तबीयत बिगड़ने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Updated on:
28 Aug 2026 04:08 pm
Published on:
28 Aug 2026 04:08 pm