इंदौर

खजराना गणेश के सवा लाख मोदक बनाने 10 भट्ठियों पर लगे 40 रसोइए

एमपी के इंदौर का गणेशोत्सव देशभर में विख्यात है। इस बार 10 दिनी गणेशोत्सव 19 सितंबर से शुरु हो रहा है। यहां गणेशोत्सव के समय रोज लाखों भक्त खजराना गणेश मंदिर आते हैं। इस बार खजराना गणेश को सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा। इसके लिए भक्त मंडल की ओर से मंदिर पर मोदक निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है।

less than 1 minute read
Sep 15, 2023
खजराना गणेश को सवा लाख मोदक का भोग

एमपी के इंदौर का गणेशोत्सव देशभर में विख्यात है। इस बार 10 दिनी गणेशोत्सव 19 सितंबर से शुरु हो रहा है। यहां गणेशोत्सव के समय रोज लाखों भक्त खजराना गणेश मंदिर आते हैं। इस बार खजराना गणेश को सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा। इसके लिए भक्त मंडल की ओर से मंदिर पर मोदक निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है।

मंदिर में वैदिक मंगलाचरण के बीच भगवान गणेश के पूजन के बाद मोदक बनना शुरू हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित मोहन भट्ट और पंडित अशोक भट्ट द्वारा मंत्रोच्चार किए गए। इस बार सवा लाख मोदक का भोग लगेगा।
सवा लाख मोदक का यह प्रसाद 96 घंटे में तैयार होगा। 10 भट्टियों पर 40 रसोइए यह प्रसाद तैयार कर रहे हैं।

भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी और कैलाश पंच ने बताया, शहर की ख्याति प्राप्त 40 रसोईयों की टीम मोदक बनाने में जुट गई है। मोदक बनाने का यह काम 10 भट्ठियों पर किया जा रहा है। गणेशजी को मोदक का यह भोग 18 सितंबर की रात 12 बजे अर्पित किया जाएगा। मंदिर प्रशासक कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी और निगमायुक्त हर्षिका सिंह 19 सितंबर को सुबह पूजन कर गणेशोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

खजराना गणेश के लिए सवा लाख मोदक निर्माण में भरपूर सामग्री लग रहीं हैं। सवा लाख मोदक बनाने में 750 किलो मैदा, 400 किलो तिल्ली, 400 किलो गुड़, 250 किलो मूंगफली दाना और 80 किलो खोपरा का प्रयोग किया जाएगा। 550 किलो शुद्ध घी से ये मोदक बनाए जाएंगे।

बागड़ी ने बताया, गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग अलग भोग अर्पित किया जाएगा। प्रथमपूज्य खजराना गणेश को 10 दिनों तक अलग-अलग किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग समर्पित किया जाएगा।

Published on:
15 Sept 2023 11:44 am
Also Read
View All