इंदौर

PM मोदी की तरह आप भी जा सकते हैं लक्ष्यद्वीप, शुरु हो रही डॉयरेक्ट फ्लाइट, ये रहेगा किराया….

Indore Lakshadweep Flight: इंडिगो एयरलाइंस बैंगलुरु से लक्षद्वीप के लिए सीधी उड़ान 31 मार्च से शुरू करने जा रही है। इसका फायदा इंदौर को मिलेगा क्योंकि इसे एयरलाइंस ने इंदौर से जोड़ किया है...

less than 1 minute read
Mar 22, 2024
Lakshadweep Flight

Indore Lakshadweep Flight: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लक्ष्यद्वीप की यात्रा के बाद देशवासियों से यहां घूमने आने का आव्हान किया था। इसके बाद देशभर से लोग लक्ष्यद्वीप जाना चाहते हैं। इस बीच इंदौर के लोगों के लिए खुशखबर ये है कि इंदौर को वाया बैंगलोर लक्ष्यद्वीप की कनेक्टिविटी 31 मार्च से शुरू मिलने जा रही है। एयरलाइंस कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है।

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एमपी-सीजी के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि पहले इंदौर से लक्ष्यद्वीप जाने के लिए तीन फ्लाइट लेनी पड़ती थी लेकिन अब दो फ्लाइट में ही लक्ष्यद्वीप पहुंचा जा सकता है।

जादौन ने बताया कि पहले इंदौर से बैंगलोर और बैंगलोर से कोच्ची और यहां से लक्ष्यद्वीप जाया जा सकता था। अब इंदौर से बैंगलोर की फ्लाइट पहले से ही है। बैंगलोर से आगाती आइलैंड के लिए इंडिगो 31 मार्च से फ्लाइट का संचालन शुरू करने जा रहा है। इंदौर से बैंगलोर और बैंगलोर से सीधे लक्ष्यद्वीप पहुंच सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को इकानामी क्लास में 13 हजार 700 रुपये की कीमत चुकानी पड़ेगी।

- इंदौर से सुबह 5. 15 बजे फ्लाइट रवाना होकर, 7 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

- बेंगलुरु से 10.25 बजे रवाना होकर, 12.50 बजे अगाती द्वीप पहुंचेगी।

- अगाती द्वीप से दोपहर 1.20 बजे फ्लाइट रवाना होकर दोपहर 3.20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

- बेंगलुरु से शाम 6.15 रवाना होकर रात 8.10 बजे इंदौर फ्लाइट पहुंचेगी।

Published on:
22 Mar 2024 07:56 am
Also Read
View All