इंदौर

इंदौर कोरोना अपडेट : एक्टिव मरीजों की संख्‍या हुई 3277, नहीं थम रहा संक्रमण

नहीं थम रहा कोरोना, रिपोर्ट के अनुसार 179 नए पॉजिटिव मरीज मिले
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Aug 2020, 7:24 AM IST
covid-19_indore.jpg

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। एक दिन में 100 से अधिक नए मरीज हर दिन मिल रहे हैं। जिसके बाद अब शहर में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 3277 हो गई है। शहर में कोरोना वायरस संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मंगलवार, 18 अगस्त 2020 की देररात जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 179 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस महामारी से आज एक और मौत की पुष्टि हुई। इसे मिलाकर मरने वालों का आंकड़ा अब 346 हो गया है। देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 2462 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि रिपीट पॉजिटिव सैंपल 26 थे। 2673 सैंपल की जांच की गई जबकि 3368 सैंपल प्राप्‍त किए गए। आज 64 मरीजों की अस्‍पताल से छुट्टी कर दी गई।

कोरोना की चपेट में 19 नए इलाके

कोरोनावायरस धीरे-धीरे अन्य इंदौर के दूसरे इलाकों में पहुंच रहा है। अब तक जिन नए इलाकों में कोरोना फैला है, उनमें कैलोदहाला गांव, स्कीम-134, बेटमा के वार्ड 14 और मानपुर का इमली रोड शामिल है। इसके अलावा दशरथबाद कॉलोनी, सांवेर का सिलौदा खुर्द गांव, पिगडंबर की पुलिस लाइन, महल कचहरी रोड, आशीष नगर, विज्ञान नगर, देवेंद्र नगर, महेश नगर (महू), राजेश्वर कॉलोनी (महू), नगर निगम, वसंत शाह कॉलोनी, नलिया बाखल, सनकेश्वर सिटी, कैलाश पार्क कॉलोनी और छोटा पंचरत्न मार्केट से पहली बार कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।

पहले से संक्रमित इलाकों में शामिल सच्चिदानंद नगर, केशव पार्क (महू), सुखलिया, गांधी नगर और खजराना (गणेशपुरी कॉलोनी और गोयल विहार कॉलोनी) से पांच-पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं। पत्रकार कॉलोनी, असरावद खुर्द की अस्थायी जेल, रिंग रोड स्थित शुभ लाभ रेसीडेंसी, द्वारकापुरी और विजय नगर क्षेत्रों से भी नए मरीज मिले हैं।

Updated on:
19 Aug 2020, 7:24 AM IST
Published on: