Indore Lok Sabha Seat Result 2024 : बड़ा दावा भाजपा ने भी किया है। इंदौर लोकसभा में कुल 15 लाख से अधिक वोट पड़े हैं। अगर नोटा और अन्य दलों को कुल 4 लाख वोट भी मिलते हैं तो बड़ी बात होगी। इसके बाद शेष 11 लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी की जीत होगी।
Indore Lok Sabha Election Result 2024 : देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब लोकसभा चुनाव में भी बड़ा रिकॉर्ड कायम करने जा रहा है। यहां Non of the Above यानी NOTA निर्णायक मतों का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। बता दें कि, दोपहर 02.40 बजे तक आए रूझानों के अनुसार यहां 2, 04,000 वोट नोटा पर डाले जा चुके हैं। हालांकि, इससे बड़ा दावा भाजपा द्वारा किया गया था, जो सच साबित हो चुका है।
भाजपा का दावा था कि इंदोर लोकसभा में कुल 15 लाख से अधिक वोट पड़े हैं। अगर नोटा और अन्य दलों को कुल 4 लाख वोट भी मिलते हैं तो बड़ी बात होगी। इसके बाद शेष 11 लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी की जीत होगी। लेकिन, ये लालवानी की देश में अबतक की सबसे बड़ी जीत साबित होने जा रही है, क्योंकि दोपहर 02.40 बजे तक ही भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को 11,83,652 वोट मिल चुके हैं और वो लगभग 11,50,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
आपको ये भी बता दें कि, इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन चुनाव प्रचार के बीच ही उन्होंने अपना नाम वापस लेकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। तभी से कांग्रेस पार्टी यहां लोगों से NOTA के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही थी। यही कारण है कि इस बार यहां NOTA पर वोटिंग रिकॉर्ड कायम करने जा रही है। हालांकि, अबतक के रुझानों पर गौर करें तो भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी यहां अभी निर्णायक बढ़त बनाते हुए सबसे आगे हैं। इसके बाद ऩोटा के पक्ष में वोट पड़े हैं। फिर बसपा के संजय सोलंकी तीसरे स्थान पर हैं, जबकि जनहित पार्टी के अभय जैन चौथे स्थान पर जगह बनाए हुए हैं।
इंदौर ने इस बार देशभर में अबतक के सबसे अधिक नोटा वोटों का रिकार्ड कायम कर लिया है। बता दें कि, सुबह करीब 11 बजे तक ही नोटा पर पड़े वोटों का आंकड़ा 60 हजार के पार जा चुका है। हालांकि, अबतक देश में सबसे ज्यादा नोटा का रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां कुल 51,660 नोटा वोट पड़े थे। ऐसे में देखें तो इंदौर ने नोटा के मामले में पहला स्थान तो कायम कर ही लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि इंदौर लोकसभा आज मतगणना खथ्म होने तक नोटा का वो रिकॉर्ड कायम कर देगी, जिसे शायद सालों तोड़ा नहीं जा सकेगा।
लोकसभा चुनाव परिणाम से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दावा कर चुके हैं कि इंदौर लोकसभा में नोटा बड़ा रिकॉर्ड कायम करेगा। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव से बाहर करवाया है उसका परिणाम जनता के गुस्से के रूप में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
बता दें कि य़हां सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम की बारी आई। नेहरू स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है। प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी करीब 700 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों को सौंपी है। मतगणना के लिए विधानसभा वार कुल 169 टेबल लगाई गई हैं। इन टेबल पर कुल 146 राउंड में मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम में व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। गर्मी को देखते हुए हर मतगणना केंद्र में एसी, कूलर, पंखे, मेडिकल कीट आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही मतगणना स्थल पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम के ठीक सामने ही भाजपा कार्यालय बना हुआ है। भाजपा कार्यालय को भगवा रंग से सजाया गया है। कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इंदौर में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है इसलिए भाजपा को यहां देश में सबसे बड़ी जीत की उम्मीद है।