इंदौर

शादी-हनीमून और फिर हत्या… कहां है राजा की सोनम? CCTV फुटेज आया सामने

Indore Missing Couple: मध्यप्रदेश के इंदौर से शिलॉन्ग हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का 2 जून को शव मिला था। लेकिन अभी तक पत्नी सोनम का कोई सुराग नहीं मिला है। शादी-हनीमून और फिर हत्या वाले इस मामले में सस्पेंस और बढ़ता जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2025, 10:58 AM IST
SIT investigation reveals that Sonam Raghuvanshi got her husband killed
SIT investigation reveals that Sonam Raghuvanshi got her husband killed (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Indore Missing Couple: मध्यप्रदेश के इंदौर से शिलॉन्ग हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का 2 जून को शव मिला था। लेकिन अभी तक पत्नी सोनम का कोई सुराग नहीं मिला है। शादी-हनीमून और फिर हत्या वाले इस मामले में सस्पेंस और बढ़ता जा रहा है। पुलिस और एजेंसियां सोनम(Sonam Raghuvanshi) की तलाश में जुटी हुई हैं। इसी बीच कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोंनो होटल के बाहर स्कूटर पर नजर आ रहे हैं।

सामने आया दोनों का फुटेज

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में सोनम ने वहीं लाल और नीले रंग की जैकेट पहन रखी थी, जो सर्चिग टीम को जंगल में मिली थी। इस जैकेट पर पुलिस को खून के निशान भी मिले थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि, राजा और सोनम होटल में आए और स्टाफ से बात की। इसके बाद सामान रखकर होटल के बाहर चले गए। फिर स्कूटी लेकर दोनों वहां से निकल गए।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) की शादी सोनम (27) से 11 मई 2025 को इंदौर में धूमधाम से हुई थी। अपने हनीमून के लिए दोनों 20 मई को बेंगलुरु के रास्ते गुवाहाटी पहुंचे और कामाख्या मंदिर के दर्शन के बाद 23 मई को शिलांग चले गए। वहां से वे चेरापूंजी के पास नोंग्रीट गांव में प्रसिद्ध 'लिविंग रूट ब्रिज' देखने गए। 23 मई को सोनम ने अपनी सास से आखिरी बार बात की, जिसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए।

25 किमी दूर मिला था स्कूटर

राजा के परिजन ने बताया, राजा-सोनम जिस होटल में ठहरे थे, वहां उनका बैग मिला है। उनके नाम से रूम बुक नहीं था। वहां गाइड से मुलाकात हुई, उसने डबल डेकर जाने का रास्ता बताया। जीपीएस ट्रैकर से लैस स्कूटर से दोनों वहां पहुंचे और डेढ़ बजे बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया। स्कूटर डबल डेकर से 25 किमी दूर मिला। जीपीएस ट्रैकर रिपोर्ट देखी तो पता चला कि शिलांग में कोई भी नया व्यक्ति 20 से 25 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा रफ्तार से वाहन नहीं चला पाता, जबकि दोनों के फोन बंद होने के बाद स्कूटर की स्पीड 50 किमी प्रतिघंटा से अधिक दिख रही है। अंदेशा है गुमराह करने के लिए स्कूटर को वारदात स्थल से 25 किमी दूर छोड़ा। पुलिस गाइड, होटल, वाहन देने वाले और कॉफी पिलाने वाले से सख्ती से पूछताछ करे तो खुलासा हो सकता है।

Updated on:
8 Jun 2025, 10:58 AM IST
Published on: