बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी की पत्नी सोनम रघुवंशी को लापता हुए 10 दिन से भी ज्यादा हो गया है लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सोनम का तलाश में उनके बड़े भाई गोविंद भी शिलांग में मौजूद हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंद रघुवंशी ने कहा कि, 'सोनम(Sonam Raghuvanshi) को गुम हुए इतने दिन बीत गए हैं। सचिंग में जुटी टीम को कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं रेस्क्यू कर रही टीम को अभी तक उसका फोन या बैग नहीं मिला है। इसलिए, यह अपहरण का मामला है। हम पुलिस और बचाव दल से अपील करते हैं कि वे उम्मीद न छोड़ें और उसे जीवित खोजने के लिए अपना तरीका बदलें।'