2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सोनम रघुवंशी को जला नहीं सकते पर उसकी…’ वीडियो देख फूटा राजा की मां का दर्द

Raja Raghuvanshi Mother Statement: राजा रघुवंशी के परिजन होलिका दहन में सोनम रघुवंशी की साड़ी जलाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Raja Raghuvanshi Mother Statement

Raja Raghuvanshi Mother Statement: आज होलिका दहन से पहले राजा रघुवंशी के परिवार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें वह राजा की पत्नी सोनम की साड़ी जलाएंगे, जिसे उसने शादी के दिन सात फेरे लेते वक्त पहनी थी। इसके माध्यम से राजा का परिवार साड़ी जलाकर बुराई का अंत करेगा। राजा की मां का कहना है, सोनम जेल में है…उसे जला नहीं सकते, लेकिन उसकी यादों की आज जलाकर बुराई का अंत करेंगे।

होलिका में जलेगी सोनम की साड़ी

राजा रघुवंशी का परिवार होलिका दहन के दिन बड़ा कदम उठाने जा रहा है। उनका मानना है कि आज रात होलिका की आग में सिर्फ सात फेरे वाली साड़ी ही नहीं, बल्कि सोनम की बुरी याद भी जलाई जाएगी। जिसने उनके घर की सुख-शांति को छीन लिया।

खत्म होगी बुराई

राजा की मां का कहना है कि होलिका दहन हमेशा से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रहा है। ये वही सोनम है जिसने मेरे बेटे राजा को धोखे से अपनी तरफ बुलाया और उसी रंग-गुलाल के बहाने उसने मेरे बेटे के साथ खूनी की होली खेली। सोनम तो जेल में है, उसे जला नहीं सकते, मगर उसकी साड़ी और उससे जुड़ी यादों को आज जला देंगे।

रंग लगाने के बहाने बुलाया था घर

राजा की मां ने बताया कि पिछले साल सोनम ने राजा को फोन करके घर पर बुलाया था। दोनों ने साथ में गुलाल खेला था। उस दौरान सब कुछ सही दिखा था। सोनम ने जिस गुलाल से होली खेली थी, उसी गुलाल का बदला लेने के लिए राजा के साथ खून की होली खेली।