इंदौर

इंदौर में ढोल-नगाड़ों के साथ कार्रवाई, 57 बड़े बकायादार बेनकाब!

indore nagar nigam: जोन-3 के अंतर्गत तीन अलग-अलग वार्डों के बड़े बकायादारों के नाम सहित होर्डिंग को राजबाड़ा पर चस्पा कर दिया गया।

2 min read
Feb 25, 2026
इंदौर में बड़े बकायादारों की मुश्किलें बढ़ गई है। नगर निगम ने राजबाड़ा पर सभी के नामों की सूची लगा दी है। फोटो -एआई जनरेटेड

indore nagar nigam: इंदौर नगर निगम के राजस्व विभाग का इन दिनों टैक्स वसूली पर खासा जोर है। बड़े बकायादारों के नाम चौराहों पर सार्वजनिक रूप से चस्पा किए जा रहे हैं। जोन-3 के अंतर्गत तीन अलग-अलग वार्डों के बड़े बकायादारों के नाम सहित होर्डिंग को राजबाड़ा पर चस्पा कर दिया गया। इन लोगों को निगम पहले नोटिस भी जारी कर चुका था, लेकिन खाताधारकों की ओर से न ही जवाब दिया गया और न ही टैक्स जमा किया। इस पर निगम अफसरों ने ढोल-धमाकों के साथ ही ये होर्डिंग चस्पा करवा दिए।

जोन-3 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल निकम ने बताया, पिछली लोक अदालत से पहले भी बकायादारों की सूची बनाकर चौराहे पर चस्पा किया था। उसका अच्छा परिणाम मिला था। इस बार भी फिर से दोहराया जा रहा है। तीन वार्डों के बड़े-बड़े बकायादारों को चिन्हित किया था। उन्हें नोटिस जारी किए थे, लेकिन इन लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया। इसलिए इनके नाम सार्वजनिक किए गए हैं। फिलहाल, इस सूची में लगभग 57 बड़े बकायेदार हैं, जिनसे 2 करोड़ रुपए टैक्स वसूलना है।

सुविधा: निगम का अभियान, घर बैठे जानकारी लेकर कर सकेंगे टैक्स जमा

recovery campaign: नगर निगम का संपत्ति कर, जल कर और अन्य टैक्स जमा करने के लिए विशेष कर संग्रहण शिविर लगा है। निगम अफसरों का दावा है कि इस अभियान के दौरान घर बैठकर भी बकाया टैक्स की जानकारी लेने के साथ जमा कर सकेंगे। राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान 'गुड्डू' ने बताया, निगम के सभी जोनल कार्यालय, मुख्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय एवं अन्य स्थान पर विशेष कर संग्रहण शिविर लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक करदाताओं को एक ही दिन में सुविधा उपलब्ध कराकर बकाया संपत्ति कर, जल कर एवं अन्य देयकों का त्वरित निराकरण करना है।

शिविर के दौरान समस्याओं का समाधान, बकाया राशि की जानकारी, कर निर्धारण से संबंधित मार्गदर्शन एवं ऑन-द- स्पॉट भुगतान की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। व्हाट्सएप पर लें बकाया की जानकारी डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देते हुए नगर निगम द्वारा कर भुगतान की डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। करदाता घर बैठे ही निगम के व्हाट्सएप नंबर 7552465110 पर संपर्क कर बकाया कर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

Published on:
25 Feb 2026 04:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर