इंदौर

इंदौर में NEET छात्रा की मौत, EXAM से पहले फोन पर बात करते हुए चौथी मंजिल से गिरी अवंतिका

NEET exam student death news-मोबाइल कॉल बनी मौत की वजह? NEET अभ्यर्थी की मौत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच...। न्यू बर्ग कॉलोनी में मातम...।

2 min read
Jun 19, 2026
NEET exam student death news
NEET exam student death news- इंदौर की न्यू बर्ग कॉलोनी में डॉक्टर की बेटी अवंतिका चौथी मंजिल से गिरी। नीट की कर रही थी तैयारी। (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Indore NEET student death- मध्यप्रदेश के इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह अस्ताल में अंतिम सांस ली। न्यू बर्ग कॉलोनी शुक्रवार को सुबह से ही मातम छा गया। वो फोन पर बात करते हुए बिल्डिंग से गिर गई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फोन कॉल के दौरान हुआ हादसा था या कुछ और? इंदौर पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर NEET छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

पिछले कुछ दिनों से पेपर लीक होने के बाद नीट की परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराई जा रही है। दो दिन बाद देशभर में नीट की परीक्षा होने वाली है। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एक सप्ताह के लिए सरकार ने टेलिग्राम पर ही रोक लगा रखी है। टेलिग्राम पर किसी प्रकार का कम्यूनिकेशन भी नहीं हो रहा है।

इंदौर के न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र में अवंतिका पुत्री डा. बंशीलाल मौर्य गुरुवार देर रात को फोन पर बात करते हुए चौथी मंजिल से गिर गई थी। उस वक्त वो फोन पर बात करते हुए टहल रही थी। रात 11.30 बजे वो बालकनी से सीधे जमीन पर गिर गई। उसके गिरने की और चीख की तेज आवाज से आसपास के लोग एकत्र हो गए। जब सभी ने नीचे देखा तो अवंतिका खून से लतपथ जमीन पर पड़ी हुई है। स्थानीय लोग और परिजन मिलकर उसे पास ही के निजी अस्पताल में ले गए। रातभर चले इलाज के बाद शुक्रवार को सुबह अवंतिका ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पिता डा. बंशीलाल मौर्य उसे गंभीर हालत में जूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाय अस्पताल) रेफर कर दिया। शुक्रवार को सुबह पांच बजे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बहन के साथ रहती थी अवंतिका

अवंतिका इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी और मेडिकल प्रवेश पीक्षा नीट की तैयारी कर रही थी। उसकी बड़ी बहन डाक्टर है। वहीं पिता डा. बंशीलाल भी डाक्टर हैं।

पिछले हफ्ते आए थे पिता

मौर्य परिवार मूलतः धार जिले का रहने वाला है। डा. बंशीलाल मौर्य की एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग चल रही थी। इसी कारण वे पिछले सप्ताह ही इंदौर आए हुए थे। पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे फ्लैट में ही थे। अवंतिका किन परिस्थितियों में गिरी, इसकी उन्हें जानकारी नही है। वह मोबाइल पर किससे बात कर रही थी, यह भी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने शुरू की जांच

अवंतिका की मौत मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के बड़े अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल की जांच, कॉल डिटेल और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसा या पीछे अन्य कोई कारण होने के बारे में कुछ भी नहीं कह रही है।

Updated on:
19 Jun 2026 11:13 am
Published on:
19 Jun 2026 10:53 am