इंदौर

कैलाश विजयवर्गीय ने दिया गलत जवाब… खुलासे के बाद अधीक्षक-लिपिक बर्खास्त

Indore News: सदन में कैलाश विजयवर्गीय ने दिया था गलत जवाब, बताया था इंदौर में नहीं एक भी सफाइ संरक्षक, मामले ने पकड़ा तूल, पत्रिका के खुलासे के बाद एक्शन...

2 min read
Mar 03, 2026
Indore News Kailash Vijayvargiya

Indore News: भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया के सवाल के जवाब में विधानसभा में नगरीय प्रशासन मत्री कैलाश विजवयर्गीय ने गलत जवाब देते हुए बताया था कि इंदौरमें एक भी सफाई संरक्षक नहीं है। मामले ने तूल पकड़ा तो गलत जानकारी तैयार करने के मामले में नगर निगम के स्थापना शाखा कार्यालय अधीक्षक हरीश श्रीवास्तव को निलंबित करने व लिपिक अतुल वाजपेयी (विनियमित कर्मचारी) की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी हुआ है। पत्रिका ने 26 फरवरी को यह खुलासा किया था। अपर आयुक्त के इस आदेश में लिखा है कि विधायक द्वारा पूछे सवाल का जवाब संचालनालय को भेजा था, जो त्रुटिपूर्ण पाया गया।

ये भी पढ़ें

आदिवासी रंग में रंगी मोहन सरकार ने कर दी ‘भिलटदेव लोक’ की घोषणा, 2067 करोड़ से 86 गांवों को पानी

निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए

यह जवाब कार्यालय अधीक्षक के माध्यम से तैयार कराकर प्रेषित किया जाना पाया गया। उन्होंने महत्वपूर्ण मामले में रुचि नहीं दिखाई, इसलिए उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए जाते है। इसी तरह क्लर्क अतुल वाजपेयी के माध्यम से यह जवाब तैयार हुआ था। उनकी रुचि महत्वपूर्ण कार्य में नहीं होने पर उन्हें हाजिरी मुक्त करते हुए पारिश्रमिक भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाती है।

यह है मामला

विधायक हार्डिया ने विधानसभा में सवाल लगाकर इंदौर नगर निगम में स्वीकृत पद, कार्यरत पद एवं रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। यह भी पूछा था कि क्या कर्मचारियों की कमी के चलते एक ही अधिकारी को कई जगह का प्रभार सौंपा गया है? नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि निगम सीमा विस्तार के चलते अधिकारियों को एक से ज्यादा प्रभार दिए गए हैं। सीमा क्षेत्र के हिसाब से निगम में अमले की कमी है।

Kailash Vijayvargiya news in patrika

विजयवर्गीय के मुताबिक, निगम में 6312 पद हैं, लेकिन केवल 1493 पद ही भरे हैं और 4819 खाली हैं। सफाई संरक्षकों के 3900 पद हैं, ये सभी खाली हैं। जबकि, निगम में 1200 से ज्यादा सफाई संरक्षक कार्यरत हैं और 2400 से ज्यादा विनियमित सफाई संरक्षक सफाई का जिम्मा संभालते हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी के 10 लाख कर्मी-पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, होली पर सीएम ने दिया बड़ा तोहफा

Updated on:
03 Mar 2026 10:58 am
Published on:
03 Mar 2026 10:45 am
Also Read
View All

अगली खबर