इंदौर की प्राइवेट पार्टियों में नाबालिग लड़कियां: भोपाल वाले प्यारे मियां के खिलाफ 3 मामले दर्ज होंगे।
इंदौर/ बालिग लड़कियों के शोषण और प्राइवेट पार्टीज में अर्धनग्न डांस करवाने के आरोप में गिरफ्तार हुए एक अखबार के मालिक प्यारे नियां के खिलाफ अब भोपाल के बाद अब इंदौर में भी 3 मामले दर्ज होंगे। इन्वेस्टिगेशन के बाद पुलिस ने ये दावा किया है कि, इंदौर में आयोजित प्राइवेट पार्टियों में भी प्यारे मियां ने 18 साल से कम उम्र की लड़कियां सप्लाई की थीं।
भोपाल से इंदौर पुलिस को भेजी गईं तीन डायरियां
भोपाल पुलिस की जांच में सामने आई पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि, आरोपी प्यारे मियां अपने गिरोह से जुड़े साथियों की मदद से उन्हें इंदौर स्थित घर भी लेकर जाता था। जहां उनका शोषण किया जाता था। इस मामले में भोपाल पुलिस ने इंदौर पुलिस को तीन केस दर्ज करने के लिए डायरी भेजी है।
पुलिस जांच के मुताबिक, पलासिया के लाला राम नगर स्थित अपने दो मंजिला बंगले पर प्यारे मियां कई नाबालिग लड़कियों को भोपाल से लेकर आ चुका है। यहां वो उनका शोषण करता था। नाबालिगों के बयानों के बाद भोपाल पुलिस ने इंदौर पुलिस को प्यारे मियां के खिलाफ तीन नए प्रकरण दर्ज करवाने के लिए जांच डायरी इंदौर भेजी है। इधर, डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि, आरोपी प्यारे मियां के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे सभी प्रकरणों में पूछताछ के लिए इंदौर पुलिस रिमांड पर लेगी।