इंदौर

केबीसी में हॉट सीट पर पहुंची इंदौर की सोनल, जीते इतने लाख रुपए

शहर की सोनल तिवारी ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में हॉट सीट पर बैठकर ऑडियंस का दिल जीत लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 10:58 AM IST
sonal
केबीसी में हॉट सीट पर पहुंची इंदौर की सोनल, जीते इतने लाख रुपए

इंदौर. शहर की सोनल तिवारी ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में हॉट सीट पर बैठकर न सिर्फ 6 लाख 40 हजार रुपए, बल्कि ऑडियंस का दिल भी जीत लिया। मप्र बिजली कंपनी के आइटी विभाग में असिस्टेंट मैनेजर सोनल फास्टेस्ट फिंगर में सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने जीवन संघर्ष की कहानी शेयर की तो ऑडियंस सहित अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। उनके जीवन पर आधारित एक वीडियो दिखाया, जिसमें सामने आया कि उनकी मम्मी ने कैसे सिंगल मदर रहते हुए कड़ी मेहनत और संघर्ष से पालन पोषण किया।

सोनल ने कहा, मेरी मां (ममता) ने जीवन में काफी संघर्ष किया है। शादी के बाद एक भी दिन सुख नहीं मिला। ससुराल से दहेज की मांग के कारण प्रताडऩा झेली। फिर एक दिन तलाक देकर मुझे अकेले पालने की हिम्मत दिखाई। उन्होंने मुझे अपनी ताकत माना और बड़ा किया। मुझे बिना किसी टेंशन के पढ़ाई जारी रखने को कहती। सोनल ने कहा कि सिर्फ मां के सपोर्ट के कारण ही उन्होंने प्रोफेशनली सफलता हासिल की। बिग बी ने कहा, आपने आपकी मां को गर्व महसूस कराया है। आपकी मां की हिम्मत बहुत ही प्रेरणादायक है। सोनल ने ६ लाख ४० रुपए जीतकर शो छोड़ दिया।

Updated on:
11 Oct 2018, 10:58 AM IST
Published on: