इंदौर

Indore Satta News: सट्टा चला रहे भाजपा नेता और बेटे सहित 6 गिरफ्तार , कॉल डिटेल से खुला बड़ा राज !

Indore Satta News: कॉल डिटेल में कई पुलिसकर्मियों के मिले नंबर मिले, दो एसीपी की टीम ने की कार्रवाई, खजराना पुलिस कार्रवाई से अनजान
2 min read
• •
Updated: 23 May 2024, 8:08 AM IST
Indore Satta News
Indore Satta News

Indore Satta News : खजराना थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के घर सट्टा चलने को लेकर बुधवार को आला अधिकारियों ने छापा मारा। पुलिस की सांठगांठ से नेता के घर लंबे समय से सट्टा चल रहा था। सर्च वारंट जारी होते ही दो एसीपी की टीम ने भाजपा नेता, उसके बेटे सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से खजराना पुलिस को दूर रखा गया।

नौ बंडल सट्टा रोल पर्ची जब्त

पुलिस ने खजराना थाना क्षेत्र की अशरफी कॉलोनी में सलीम मंसूरी और उसके बेटे आलम मंसूरी के घर दबिश दी। यहां से पिता-पुत्र के अलावा रईस खां, इरफान पटेल, यूसुफ खान और मुनव्वर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 11.77 लाख नकदी, आठ मोबाइल, नौ बंडल सट्टा रोल पर्ची जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई से बचने के लिए भाजपा नेता खुद को विधायक महेंद्र हार्डिया का प्रतिनिधि बताने लगा। आरोपी से क्राइम ब्रांच, एसीपी खजराना और खजराना थाने के कई पुलिसकर्मी जुड़े हैं।

आरोपी की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। गुरुवार को पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। जोन- 2 डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, एसीपी परदेशीपुरा नरेंद्र रावत, एसीपी विजय नगर कृष्ण लालचंदानी, परदेशीपुरा टीआइ पंकज द्विवेदी ने पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई की है।

भाजयुमो उपाध्यक्ष पश्चिम बंगाल भेज रहा था सिम

पश्चिम बंगाल में बैठकर देश भर में ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले बदमाशों को नागदा भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष और उज्जैन-देवास के तीन एजेंट मिलकर मोबाइल सिम भेज रहे थे। एक्टिव प्रति सिम एक हजार रुपए में भेजी जा रही थी। हर सिम से हुए फ्रॉड का कमीशन भी सिम प्रोवाइडर के पास पहुंचता था। पुलिस ने सिम लेने वाले पश्चिम बंगाल के तीन फ्रॉड और देवास, उज्जैन के दो बदमाशों को पकड़ा है।

मास्टरमाइंड और नागदा भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष फरार चल रहा था, जिसे देर शाम को पुलिस ने अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ऑनलाइन फ्रॉड में उपयोग हो रही फर्जी सिम का यह पहला मामला है, जिसमें पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों के बारे में पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के व्यक्ति से शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अक्षय (22), नागझिरी और सादीक खान (20), देवास व पश्चिम बंगाल के तीन फ्रॉड शेख महिबुल (35) विरभूम, बाबन खान (38), रानी पत्थर और साजन खान (24) विरभूम को पकड़ा।

Updated on:
23 May 2024, 8:08 AM IST
Published on: