इंदौर

धोखेबाज कोच मोहसिन खान पर छठा केस दर्ज, बड़े-बड़े सपने दिखाकर पेरेंट्स के साथ लाखों की धोखाधड़ी

Indore Shooting Academy Case Update: यौन शोषण, गैंग रेप के आरोपी और शूटिंग अकेडमी के कोच मोहसिन खान पर एक और नया केस दर्ज, हिंदू संगठन के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज करने पहुंचे पिता, गोल्ड मेडल के सपने दिखाए, गन और किट दिलाने के नाम पर 1.60 लाख की धोखाधड़ी की...
2 min read
• •
Updated: 29 May 2025, 3:17 PM IST
Indore Shooting Academy Case Update Sixth Case Filed Against Coach Mohsin Khan
Indore shooting Academy Case Update 6th case filed against mohsin khan: (फोटो सोर्सः एक्स)

Indore Shooting Academy Case Update: शूटिंग एकेडमी (Indore Shooting Academy) की आड़ में लड़कियों और कर्मचारियों से रेप और छेड़छाड़ के आरोपी मोहसिन खान (Accused Mohsin Khan)के खिलाफ लगातार पुलिस (MP Police) तक शिकायतें पहुंच रही हैं। अब एक व्यक्ति ने गन व किट दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। अब तक उसके खिलाफ छह केस दर्ज हो चुके हैं। पूर्व में दर्ज पांच केस में पुलिस की जांच जारी है। आरोपी ने भाई और दोस्त के साथ मिलकर गैंग रेप किया था। केस में एक आरोपी की और तलाश है।

नेशनल शूटिंग में मेडल के सपने दिखाए

अन्नपूर्णा थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि फरियादी प्रवेश शर्मा निवासी द्वारकापुरी की शिकायत पर आरोपी मोहसिन खान पर केस दर्ज किया है। हिंदू संगठन की मदद से थाने पहुंचे फरियादी ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि एरोड्रम रोड स्थित सेंट्रल स्कूल में उनका बेटा पूर्वांश नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर शाहिद अंसारी ने बताया था कि उनके मित्र मोहसिन खान की सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में शूटिंग एकेडमी है। वहां अपने बेटे को ट्रेनिंग के लिए भेज दो। वह बेटे को नेशनल शूटिंग में मेडल दिलवा देगा। उनकी बात में आकर आरोपी से मिलने गया। वहां उसने बड़े-बड़े सपने दिखाए।

रुपए लौटाने में करता रहा टालमटोल

फरियादी ने बताया कि मोहसिन खान ने मुझसे कहा कि आपके बालक को मैं नेशनल गेम में पहुंचाऊंगा। उसके लिए अच्छी बंदूक और किट खरीदनी होगी। मोहसिन कहने लगा कि आपको समझ नहीं आएगा, आप मुझे पैसे दे देना, मैं गन व किट लाकर दे दूंगा। उसकी बातों में आकर मैंने एकेडमी में 2 अप्रेल 2025 को 1.60 लाख रुपए दिए। हर माह फीस के रूप में 8600 रुपए भी देता रहा। पैसा देने के बाद कई बार पूछा कि बेटे को कब भेजना है तो हर बार आरोपी कहता कि जब बंदूक, किट आ जाए तब भेज देना। बंदूक नहीं मिलने पर शूटिंग एकेडमी में जाकर पैसे मांगे तो वह टालमटोली करने लगा। फरियादी ने राशि वापस दिलाने और उचित कार्रवाई की मांग


Updated on:
29 May 2025, 3:17 PM IST
Published on: