4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तोड़ा जाएगा गैंग रेप आरोपी मोहसिन का मकान! 48 घंटे का अल्टीमेटम… नोटिस चस्पा

Indore Shooting Academy Case: गैंग रेप, छेड़छाड़ के आऱोपी और शूटिंग कोच की प्रॉपर्टी पर अब एक्शन लेने की तैयारी में प्रशासन, मकान और जमीन से जुड़े दस्तावेज मांगे, 48 घंटे के अल्टीमेटम के साथ नोटिस जारी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 May 2025, 3:17 PM IST

Indore Shooting Academy Case accused Mohsin khan

Indore Shooting Academy Case accused Mohsin khan. 48 घंटे के अल्टीमेटम के साथ प्रशासन की ओर से जारी किया गया नोटिस (फोटो सोर्सः पत्रिका)

Indore Shooting Academy Case: रेप और छेड़छाड़ के आरोपी मोहसिन खान की प्रॉपर्टी पर भी अब प्रशासन ने डंडा चलाने की तैयारी कर ली है। मोहसिन के महू के धार नाका प्रजापति मोहल्ला में बने मकान की निर्माण अनुमति और जमीन से जुड़े दस्तावेज का रिकार्ड मांगा गया है। महूगांव नगर परिषद ने रिकार्ड पेश करने के लिए 48 घंटे की समयसीमा तय की है, इस अवधि में दस्तावेज नहीं दिखाने पर मकान के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिल सकता है।

सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर मकान बनाने की आशंका में मोहसिन के मकान पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। महूगांव नगर परिषद के सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस ने बताया कि मोहसिन खान का मकान जिस जमीन पर बना हुआ है, इसके भू-स्वामित्व के दस्तावेज मांगे गए है। साथ ही भवन निर्माण की अनुमति भी पेश करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार की शाम को ये आदेश जारी किए गए। नगर परिषद के कर्मचारी आदेश लेकर देने गए थे। मकान पर ताला लगा मिली, किसी भी व्यक्ति द्वारा आदेश प्राप्ति नहीं करने की दशा में मकान पर आदेश की कॉपी चस्पा की गई है। दो दिन में वैध रिकार्ड प्रस्तुत नहीं करने पर स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में मकान की नपती कर अवैध हिस्सों को तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी।

की है। गौरतलब है कि यौन शोषण, छेड़खानी, गैंग रेप सहित 6 केस पुलिस मोहसिन के खिलाफ दर्ज कर चुकी है। धोखाधड़ी के 2 केस हैं। फरियादी ध्रुव महाजन को जर्मन रायफल्स मंगवाकर देने के नाम पर 2.80 लाख की धोखाधड़ी की थी।

नाले पर अवैध कब्जा कर बना है पुश्तैनी घर

महूगांव नगर परिषद के वार्ड क्रमांक सात में स्थित जिस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है। वह मोहसिन का पुश्तैनी घर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में इस मकान में मोहसिन के परिजन रहते है। नगर परिषद ने नोटिस में मकान शासकीय नाले की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाने का उल्लेख किया है।

प्रशासन की मौजूदगी में होगा एक्शन

महूगांव नगर परिषद सीएमओ सोनिस ने बताया कि परिषद में प्रापर्टी से जुड़े रिकार्ड खंगाल रहे है। नाले या सडक़ पर अवैध रुप से कब्जे की जांच भी कर रहे है। अवैध अतिक्रमण होने की स्थिति में जिला प्रशासन और एसडीएम राकेश परमार को मामला संज्ञान में लाया जाएगा। इसके बाद स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर दल-बल की मौजूदगी में बुलडोजर एक्शन हो सकता है।

बजरंग दल की मांग-अवैध अतिक्रमण तोड़ा जाएं

सोमवार को बजरंग दल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मोहसिन के मकान को अवैध कब्जा बताकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम ठाकुर ने बताया कि मोहसिन का पुश्तैनी मकान सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना हुआ है। हिंदू युवतियों को धर्म के आधार पर निशाना बनाने वाली सोच रखने वाले व्यक्ति का अवैध कब्जा हर हाल में तोड़ा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: एमपी में पहली बार नोटरी पर प्लॉटों की खरीदी-बिक्री बैन, 58 पर FIR के आदेश जारी

ये भी पढ़ें: टीपीएस 10 की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा, बड़े एक्शन की तैयारी