
MP News: आइडीए की आवासीय स्कीम टीपीएस-10 (IDA housing scheme TPS10) की बेशकीमती जमीन पर पूर्व विधायक से जुड़े व्यक्ति ने कब्जा (Illegal possession)कर रखा है, जबकि वास्तविक जमीन मालिक कोई और हैं। आइडीए की टीम जाती है तो मौके पर दबंग पहुंच जाते हैं। पुलिस और प्रशासन की मदद से बड़ी कार्रवाई होगी।
योजना 136 और 140 के बाद आइडीए टीपीएस योजना एक से दस पर काम कर रहा है। इन योजनाओं में जमीन का कब्जा लेकर विकास कार्य करने के लिए जिला प्रशासन से एसडीएम प्रिया वर्मा और प्रियंका चौरसिया की नियुक्ति कराई गई है। आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने वर्मा को टीपीएस 1, 4 और योजना 97 तो चौरसिया को टीपीएस 3, 8, 10 और योजना 166 की जिम्मेदारी दी है। इन अफसरों के साथ भू अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा भी जमीन अधिग्रहण में जुटे हैं। इस बीच पता चला कि टीपीएस-10 में ग्राम पालाखेड़ी की 17.16 हेक्टेयर जमीन पर जगदीश पिता रामभरोसे यादव ने कब्जा कर रखा है। यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में 20 लोगों के नाम पर है। बताते हैं कि यादव एक पूर्व विधायक से जुड़े हैं।
भू अर्जन अधिकारी मीणा ने जमीन का कब्जा लेने की रणनीति बनाई है, जिसमें पुलिस और प्रशासन की मदद ली जाएगी। इसके लिए एक दल का गठन होगा, जो कब्जा लेगा। विवाद की स्थिति में पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। पुराने रिकॉर्ड भी निकालने की तैयारी है, ताकि विवाद करने वालों पर बड़ा एक्शन लिया जा सके। आइडीए ने पुलिस और प्रशासन को बताया है कि आइडीए अधिकारी या विकास करने वाली ठेकेदार कंपनी के साथ अप्रिय घटना हो सकती है।
टीपीएस-10 में अधिग्रहित होने वाली जमीन में एक आइएएस की जमीन पर भी दबंगों ने कब्जा कर रखा है। उस जमीन पर खेती की जाती है और कोई भी मौके पर पहुंचता है तो भगा दिया जाता है।
● मालिक सर्वे नंबर क्षेत्रफल (है. में)
● रियल एस्टेट एसोसिएट्स तर्फे 321/1 1.962 साझीदार प्रह्लाद भगवान दास
● आशीष पिता ललित शाह मुंबई 321/1 1.019
● गजराज रियल एस्टेट प्रालि 322/1 1.263 कुलदीप शर्मा
● मनीषा यादव 322/2/3 0.332
● अतुल पिता पुष्पराज कांकरिया 323/1/6 0325
● शिखा जैन 323/1 1516
● शांति देवी शर्मा 323/1/3 0.253
● स्मिता भारद्धाज पिता 323/1/2 0.584 सुभाष चंद्र घाटे
● अंजू जैन 323/1/4 0.253
● देवाग कापड़िया व सिद्धार्थ बलवंत 323/2/2 1.211
● अमरलाल वाधवानी 323/2/3 की 0.312 व 323/2/1/3 की 0.917
● ज्योति डेम्बला 323/2/1/1 0.459
● निधि डेम्बला 323/2/1/2 0.459
● ज्योति डेम्बला 323/2/4 0.312
● कुलदीप शर्मा 324/1/1 0.959
● निर्मला मनोहर 324/1/2 0.963
● अतुल शाह 324/2/1 0.898
● कमलेश सजोतिया 324/2/2 1.024
● जितेन्द्र कुमार 327/1 0.809
● चंदर पिता भैराजी 330/2/1 0.65029/05/2025
टीपीएस 10 में आने वाली 17.16 हेक्टेयर जमीन पर एक शख्स का अवैध कब्जा है। राजस्व रिकॉर्ड में जमीन मालिक कोई और हैं। पुलिस व प्रशासन की मदद से कार्रवाई की जाएगी।
- सुदीप मीणा, भू अर्जन अधिकारी, आइडीए
Updated on:
29 May 2025, 10:36 AM IST
Published on:
29 May 2025, 10:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.