इंदौर

इंदौर-उज्जैन फोरलेन हाईवे, महज 30 मिनट में कर पाएंगे बाबा महाकाल के दर्शन

Indore-Ujjain Four Lane Highway: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से उज्जैन के लिए फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। जिससे महाकाल मंदिर की दूरी मात्र 30 मिनट में पूरी कर पाएंगे।

2 min read
Dec 23, 2024
Indore-Ujjain Four Lane highway

Indore-Ujjain Four Lane Highway: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी से महाकाल मंदिर की दूरी कम हो जाएगी। इसके लिए इंदौर-उज्जैन के बीच नया फोर लेन ग्रीन फील्ड हाईवे बनाया जाएगा। इस हाईवे के बनने से महाकाल मंदिर महज में 30 मिनट में पहुंच जाएंगे। सिंहस्थ 2028 के पहले तैयरियां तेजी से चल रही है।

इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा के बीच बनेगा हाईवे


इंदौर-उज्जैन के बीच हाईवे बनने से 45 मिनट की दूरी महज 30 मिनट में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा उज्जैन-जावरा के बीच भी ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। जिसके पूरा होते ही उज्जैन से दिल्ली-मुबंई का सफर 10 घंटे में पूरा हो जाएगा।

इंदौर एयरपोर्ट से महाकाल मंदिर का काम दो हिस्सों में होगा पूरा


इंदौर-उज्जैन 4 लेन ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट को कैबिनेट ने 20 दिन पहले ही मंजूरी दे दी है। चिंतामन गणेश मंदिर से इंदौर एयरपोर्ट तक की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। जिसका निर्माण दो हिस्सों में बनाया जाएगा। जिसमें उज्जैन सिंहस्थ बायपास को टू-लेन किया जाएगा। 20 किलोमीटर की इस सड़क के निर्माण-कार्य की लागत 701 करोड़ रूपए होगी।

सीएम मोहन ने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि इस परियोजना पर तेजी से काम किया जाए। जिससे हाईवे का निर्माण-कार्य शुरु हो पाए।

इसके अलावा उज्जैन-इंदौर के बीच 48 किलोमीटर फोरलेन ग्रीन फील्ड रोड बनाई जाएगी। जिसकी लागत 1370 करोड़ होगी। इस सड़क की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसे रोड को औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से भी जोड़ा जाएगा।

ऐसे होगा फायदा


इंदौर एयरपोर्ट से यात्री सीधा महाकाल मंदिर मात्र 30 मिनट में पहुंच जाएगा। सिंहस्थ बायपास बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिससे क्षेत्र का विकास होगा और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

Updated on:
23 Dec 2024 06:58 pm
Published on:
23 Dec 2024 04:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर