इंदौर

27, 28 और 29 इंदौर में झमाझम बारिश, गुजरात-महाराष्ट्र में बिगड़े हालात से कई ट्रेनें प्रभावित

Indore Weather : मौसम विभाग के अनुसार इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों में 27 से 29 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में बिगड़े बारिश के हालातों से इंदौर से कन्क्टिंग कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
2 min read
Indore Weather
Indore Weather (आज से तीन दिन इंदौर में झमाझम बारिश Photo Source- patrika)

Indore Weather Update :मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में मानसून के सक्रिय सिस्टम होने के चलते रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं, बात करें शहर की तो यहां कहीं पर बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश का दौर भी देखने को मिला। रविवार रात शहर के एयरपोर्ट इलाके में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों में 27 से 29 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के अनुसार, उत्तर - पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा पश्चिम बंगाल के तट पर बना सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र (वेल माक्र्ड लो प्रेशर एरिया) अगले 12 घंटे में अवदाब में बदल सकता है। ये सिस्टम 27 जुलाई यानी आज उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट को पार करेगा और उसके बाद उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। इसका असर मालवा और निमाड़ क्षेत्र पर भी दिखाई देगा।

बारिश से ट्रेनें प्रभावित, दौंड निरस्ती के बाद अब गांधीधाम शॉर्ट टर्मिनेट

वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में हो रही तेज बारिश के चलते यात्री परिवहन प्रभावित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से ट्रेनें प्रभावित हैं। 25 जुलाई से दौंड- इंदौर निरस्त है तो मुंबई की ट्रेनें लेट हो रही हैं। अब इसी के साथ, इंदौर - गांधीधाम ट्रेन भी प्रभावित हुई है। अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद - वीरमगांव रेलखंड में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति होने से रविवार को भी ट्रेनें प्रभावित हुई। इंदौर से गांधीधाम जाने वाली ट्रेन अहमदाबाद तक ही जाएगी और इसके आगे निरस्त रहेगी। ऐसे ही आने में ये ट्रेन अहमदाबाद से चलेगी।

Indore Weather (आज से तीन दिन इंदौर में झमाझम बारिश Photo Source- patrika)

ये ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

26 जुलाई को इंदौर से चली इंदौर - गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दी गई है। यानी ये ट्रेन अहमदाबाद और गांधीधाम स्टेशन के बीच निरस्त हुई है। जबकि, 27 जुलाई को गांधीधाम से चलने वाली गांधीधाम - इंदौर एक्सप्रेस अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। गांधीधाम से अहमदाबाद स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी। उधर, भूस्खलन के कारण इंदौर - दौंड के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को भी 27 जुलाई यानी आज के लिए निरस्त कर दिया गया है।

Updated on:
27 Jul 2026 11:01 am
Published on:
27 Jul 2026 11:01 am