इंदौर

इंदौर में 3 डिग्री लुढ़का पारा, दिन में शीतलहर, 40 उड़ानें प्रभावित, दिल्ली-मुंबई 3 घंटे लेट

Indore Weather Update : 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री व रात के तापमान में 3.2 डिग्री की कमी आई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण घना कोहरा छा रहा है। अल सुबह दृष्यता 200 मीटर तक दर्ज की गई।

2 min read
इंदौर में 3 डिग्री लुढ़का पारा (Photo Source- Patrika Input)

Indore Weather Update :मध्य प्रदेश के इंदौर में जनवरी की शुरुआत से ही तापमान में लगातार गिरावट जारी है। अब अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। इससे दिन में भी कड़़ाके की ठंड महसूस की गई। शीतलहर चलने से लोग दिनभर ऊनी वस्त्रों में नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। एक दिन पहले ये 22.3 डिग्री व 11.8 डिग्री था।

24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री व रात के तापमान में 3.2 डिग्री की कमी आई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण घना कोहरा छा रहा है। अल सुबह दृष्यता 200 मीटर तक दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें

‘जीवन’ देने वाली नदियों में बह रहा ‘जहर’, एमपी में 211 नदी 353 तालाब दूषित, ये उद्योग बिगाड़ रहे इको सिस्टम

…और बढ़ सकती है ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय सिस्टम के रूप में उत्तरी भारत से होकर गुजर रहा है। जेट स्ट्रीम हवा भी चल रही है। इसके कारण दो-तीन दिनों तक तापमान में गिरावट बनी रहेगी। ठंड बढ़ सकती है।

एयरपोर्ट से 40 उड़ानें प्रभावित, दिल्ली-मुंबई तीन घंटे लेट हुई

मौसम की खराबी के चलते शहर में कोहरे की स्थिति बनी है। लगातार तीसरे दिन देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से उड़ानें प्रभावित हुईं। सोमवार को करीब 40 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। इंदौर से आने और जाने में उड़ानें एक से साढ़े तीन घंटा देरी से संचालित हुई। तीन दिन से एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, जबलपुर, लखनऊ की उड़ान साढ़े तीन घंटा देरी से रवाना हुई। सुबह 8.30 बजे से उड़ानें लैंडिंग होने लगी। टर्मिनल में ही यात्रियों को घंटों बिताना पड़े। सुबह के साथ ही रात की उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

बीते दो दिन भी यही हालात रहे

मालूम हो एयरपोर्ट पर बीते दो दिन दृश्यता घटकर 100 मीटर होने से विमानों का संचालन प्रभावित रहा। शनिवार को जहां 41 उड़ानें प्रभावित हुई थीं तो रविवार को 35 उड़ानें एक से 4 घंटा तक देर से आईं या गईं।

ये भी पढ़ें

एमपी में कड़ाके की ठंड, 24 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित, इन जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली

Published on:
06 Jan 2026 09:01 am
Also Read
View All

अगली खबर