
Indore Youth Missing in Bengaluru- इंदौर से बेंगलुरू गए एक युवक के लापता होने की खबर से एक बार फिर सनसनी फैल गई है। यह युवक बेंगलुरू के बाहरी इलाके नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग पर गया था। युवक की पहचान अद्वैत उपाध्याय के रूप में हुई है। अद्वैत को ढूंढने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। उसका परिवार किसी अनहोनी से डरा हुआ है। इधर, सोमवार शाम का अपडेट यह है कि उसके जाने का प्लान भोपाल की रहने वाली मंगेतर को ही मालूम था। इसी सिलसिले में बेंगलुरू पुलिस भोपाल भी आ सकती है।
31 साल का अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरू की एक फाइनेंस कंपनी में जॉब करता है। वो कहां जा रहा है और कब जाने वाला है, इसकी जानकारी उसने अपनी मंगेतर को दी थी। बताया जा रहा है कि उसकी मंगेतर भोपाल की रहने वाली है। उसने नेलामंगला क्षेत्र में जाने के लिए एक बाइक भी किराए पर ली थी। वो शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे अद्वैत शिवगंगे पहाड़ी की तलहटी पर बाइक खड़ी करने के बाद ऊपर चढ़ा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही गायब हो गया। उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
अद्वैत के परिवार का कहना है कि हो सकता है कि सुनसान पहाड़ी पर अकेला पाकर लुटेरों ने उसे निशाना बना लिया होगा या फिर किसी ने उसका अपहरण कर लिया हो। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और उसकी खोज के लिए घने पहाड़ी इलाकों में डॉग स्क्वाड और तलाशी दलों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पुलिस मामले में अपहरण, दुर्घटना और राहजनी समेत सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच में जुट गई है। यह भी बताया जा रहा है कि अद्वेत की मंगेतर भोपाल की रहने वाली है, जिसे उसके प्लान की जानकारी थी। जांच के सिलसिले में बेंगलुरू पुलिस की टीम इंदौर और भोपाल पहुंच सकती है। सूत्रों के मुताबिक इंदौर के राजा रघुवंशी कांड की तरह ही इस घटना को देखा जा रहा है।