इंदौर

केजरीवाल की सभा पर खर्चा होंगे 15 लाख, जनता से मांगा चंदा

पार्टी की वेबसाइट पर आप जुटा रही सभा का खर्चा

2 min read
Jul 13, 2018
arvind kejrival

इंदौर.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सभा पर पार्टी 15 लाख का खर्चा करेगी। आप ये पैसा जनता से ही जुटा रही है। इसके लिए पार्टी अपनी राष्ट्रीय वेबसाइट पर जनता से चंदा मांग रही है। पार्टी ने जनता से अपील की है कि वो पार्टी को सहयोग करने के लिए वेबसाइट के माध्यम से ही अपना चंदा पार्टी को जमा करवाए।
केजरीवाल की उपस्थिति में 15 जुलाई को सुगनीदेवी कॉलेज के पास स्थित ग्राउंड पर होने वाले पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मेलन में पूरे प्रदेश से पदाधिकारियों के आने की बात की जा रही है। हालांकि चुनावी तैयारियों के बीच इस सम्मेलन को पार्टी खुलेमंच के तौर पर इस्तेमाल करते हुए इसे जनता के लिए भी रखा गया है। इसमें आम जनता भी भाग ले सकेगी। वहीं पार्टी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी काम शुरू कर दिया है। शहर में आने वाले सभी रास्तों पर पार्टी ने बैनर पोस्टर लगाकर जनता से केजरीवाल की सभा में आने के लिए आमंत्रित किया है। वहीं सभा में सबसे ज्यादा इंदौर और भोपाल जोन के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें इन जोनों के सभी विधानसभाओं के पदाधिकारियों सहित जिला इकाई के पदाधिकारियों भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य जोन से भी पदाधिकारियों के आने की संभावना पार्टी को है।
विवादों से बचने के लिए अपनाया रास्ता
पार्टी के जिला संयोजक युवराजसिंह के मुताबिक पार्टी की परंपरा रही है कि वो जनता से ही पैसा लेकर अपनी गतिविधी चलाती है। चाहे वो आयोजन हो या फिर चुनाव। वैसे स्थानिय स्तर पर पहले चंदा लिया जाता था। लेकिन कुछ विवादों के चलते पार्टी ने स्थानिय स्तर पर चंदा लेना बंद कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय वेबसाइड पर ही चंदा लिया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। चूंकी राष्ट्रीय स्तर पर व्यवस्था है कि जिस राज्य से चंदा आता है उसकी पृथक से जानकारी एकत्रित होती है। इसके चलते इस आयोजन में जितना भी खर्चा आएगा उसके बिल आदि दिल्ली मुख्यालय पर भेजकर वहां से हम मध्यप्रदेश से एकत्रित राशि में से ये पैसा मांगकर बिल चुकाएंगे।

Also Read
View All