Khajrana Ganesh : भगवान गणेश के दर्शन के बाद ही भक्त बीते साल को विदाई और नए साल का श्रीगणेश करते है। इसी को लेकर शहर के खजराना गणेश मंदिर में भी दो दिनों तक लाखों भक्तों का जमावड़ा लगेगा। जानें से पहले पढ ले ये खबर..
Khajrana Ganesh : भगवान गणेश के दर्शन के बाद ही भक्त बीते साल को विदाई और नए साल का श्रीगणेश करते है। इसी को लेकर शहर के खजराना गणेश मंदिर में भी दो दिनों तक लाखों भक्तों का जमावड़ा लगेगा। भीड़ को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश अनुसार मंदिर में नए साल के एक दिन पहले मंगलवार को रात 10 बजे तक ही भक्त दर्शन कर पाएंगे। इसके बाद पट बंदहोंगे। बुधवार सुबह 4 बजे से दर्शन हो सकेंगे।
नए साल 2025 का आरंभ बुधवार से हो रहा है। यह दिन शिवपुत्र कार्तिकेय के छोटे भाई भगवान गणेश की पूजा और व्रत के लिए समर्पित है। गणेशजी सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं और इसी दिन से नए साल की शुरुआत हर व्यक्ति के लिए मंगलकारी होने वाली है। यह संयोग कई वर्षों बाद बना है। इस कारण नया साल औरखास हो गया है।
खजराना गणेश मंदिर में 1 जनवरी को करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने पहुंचने की संभावना है। मंदिर के मुय पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया, भक्तों को 20 से 25 मिनट में दर्शन हो सकेंगे। रिंग रोड की सर्विस रोड (गोयल नगर) की तरफ से प्रवेश मिलेगा एवं काली मंदिर के सामने वाले गेट से निकासी रहेगी। ट्रैफिक, पार्किंग, दर्शन सहित कई विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मंदिर में विशेष सजावट के साथ भगवान का शृंगार किया जाएगा।
सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या विशेष दिन माना जाता है। सोमवती अमावस्या सोमवार को मनाई गई। यह दिन जीवन में नए बदलाव लाने की संभावना बढ़ा देता है। सोमवार और अमावस्या के संयोजन से सोमवती अमावस्या तिथि के नाम से जानी जाती है, जो पुण्य अर्जन करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए खास होती है।