इंदौर

BREAKING _ किराना व्यापारी का अपहृत बेटा सागर में मिला, 10 लाख मांगी थी फिरौती

पुलिस चौकी के पास छोडक़र भाग गए बदमाश, हाथ में लिखे पिता के मोबाइल पर सिपाही ने फोन किया तो घर में लौटी खुशी
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2019, 8:53 PM IST
akshat jain with sagar police
BREAKING _ किराना व्यापारी का अपहृत बेटा सागर में मिला, 10 लाख मांगी थी फिरौती

इंदौर. प्राइम सिटी कॉलोनी से किराना व्यापारी के छह साल का अपहृत बेटा अक्षत जैन सागर में मिल गया है। पुलिस की घेराबंदी के बीच आरोपी खुद बालक को छोडक़र भाग गए। उसके हाथ में पिता का मोबाइल नंबर लिख दिया था, वहां के सिपाही ने नंबर देखकर पिता को फोन किया तो परिवार में खुशी छा गई। हालांकि पुलिस ने अपहरण करने वाले पांच बदमाशों के ललितपुर में पकड़ाने का दावा किया है।

रविवार दोपहर करीब 3 बजे हीरानगर इलाके के प्राइम सिटी कॉलोनी से बालक का अपहरण हुआ था। किराना व्यापारी रोहित जैन का छह साल का बेटा अक्षत गार्डन में खेल रहा था। बाइक सवार दो युवक दादी के पास ले जाने का बहाना कर उसे साथ ले गए और दस मिनट बाद ही पिता को फोन कर 10 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने घटना के बाद घेराबंदी की, कई जगह के वीडियो फुटैज में आरोपी बच्चे को साथ ले जाते दिख रहे थे।

पुलिस अभी अपनी जांच में लगी थी कि इस बीच सोमवार शाम करीब 7 बजे पिता रोहित जैन के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सागर जिले की बड़ोदिया चौकी का सिपाही जयराम बताया और अक्षत के उनके यहां मिलने की जानकारी दी। पुलिस और बालक के अपहरण के बाद से परेशान उसके पिता रोहित जैन व परिजनों को उसकी बरामदगी के संबंध में जानकारी दे दी है। साथ ही पिता की अक्षत से बात कराई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटे की मिलने की जानकारी मिलने के बाद उसके घर में पूरा मोहल्ला जमा हो गया। मंत्री जीतू पटवारी ने भी पहुंचकर बधाई दी। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के मुताबिक सागर से पुलिस टीम बच्चे को लेकर इंदौर आ रही है। सूचना है कि बाइक सवार अपहरणकर्ताओं को ललितपुर पुलिस ने दबोच लिया है। घटना मेें 5 आरोपी शामिल थे, उन्हें ललित पुर में पकड़ लिया गया है। उन्हें भी लाया जा रहा है।

IMAGE CREDIT: patrika
IMAGE CREDIT: patrika
Updated on:
11 Feb 2019, 8:53 PM IST
Published on: