इंदौर

Ladli Behna Yojana : आज लाडली बहना के खाते में आएंगे 1250 रुपए, इस समय चेक कर लें बैंक डिटेल

Ladli Behna Yojana 18 Installment : मुख्यमंत्री इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित लाडली बहना योजना कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ महिला हितग्राहियों के खातों में 18वीं किस्त के 1250 रुपए डालेंगे। सरकार योजना के तहत 1574 करोड़ वहन करगी। इसके अलावा सीएम मोहन यादव शहर में आयोजित अन्य़ कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

2 min read

Ladli Behna Yojana 18 Installment :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार दोपहर 3.15 बजे इंदौर पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां सबसे पहले वो नेहरू स्टेडियम में आयोजित लाडली बहना योजना कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के बैंक खाते में नवम्बर माह में मिलने वाली 18वीं के 1250 रुपए महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस तरह प्रदेश सरकार नवम्बर की किस्त के रूप में कुल 1574 करोड़ रुपए बहनों के खाते में डालेगी।

ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लैपटॉप, ट्राइसिकल सहित अन्य उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा आइटीसी में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। दिव्यांगों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में चयन होने पर नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे।

आयोजन को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करने की तैयारी

देवी अहिल्या की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नेहरू स्टेडियम पर शौर्य वीर आयोजन होगा। आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 5 हजार महिलाएं सामूहिक तलवार बाजी का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अभिनेत्री जयाप्रदा शामिल होंगे। अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले हो रहे आयोजन को विश्व रिकॉर्ड में शामिल कराने का प्रयास है।

खुशियों की 18वीं किस्त

आपको बता दें कि, लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किस्त ट्रांसफर की जा चुकी हैं। इसके अलावा अगस्त 2023 एवं 2024 में इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपए की विशेष आर्थिक सहायता का भी दी गई है। इस योजना की शुरुआत में पात्र हितग्राहि महिलाओं को 1 हजार रूपए प्रतिमाह राशि का भुगतान किया गया, लेकिन अक्टूबर 2023 से आर्थिक सहायता राशि में 250 रुपए प्रतिमाह बढ़ाए गए हैं। फिलहाल, अब कुछ ही घंटों में लाडली बहनों के खाते में खुशियों की 18वीं किस्त आ जाएगी।

Updated on:
09 Nov 2024 08:32 am
Published on:
09 Nov 2024 08:31 am
Also Read
View All

अगली खबर