22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साधारण नेता नहीं हैं पार्षद संध्या यादव, कैलाश विजयवर्गीय के ‘चौड़ाई’ बयान पर बड़ा अपडेट

Kailash Vijayvargiya : महिला पार्षद संध्या यादव ने कैलाश विजयवर्गीय को पितातुल्य कहा, इलाके में खासा प्रभाव, मंत्री ने भी जताया खेद
2 min read
Google source verification
Minister Kailash Vijayvargiya

Minister Kailash Vijayvargiya ( Photo Credit Patrika)

Kailash Vijayvargiya : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे एक महिला की 'चौड़ाई' बता रहे हैं। महिला, इंदौर की एक पार्षद हैं। पार्षद पर बयान को लेकर सियासत तेज हो गई, कांग्रेस ने इस बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को खूब घेरा। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला को अपनी बेटी जैसा बताया है। इतना ही नहीं, महिला पार्षद ने भी उन्हें अपना पितातुल्य कहा है। खास बात यह है कि पार्षद, साधारण नेता नहीं हैं। उनका इलाके में खासा प्रभाव है।

मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को एक महिला पार्षद संध्या यादव पर कमेंट किया। इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से दिए गए उनके बयान पर प्रदेशभर में बवाल मच गया।

विधानसभा क्रमांक-1 में नर्मदा लाइन डालने सहित अन्य निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद संध्या यादव पर जो टिप्पणी की उसे बॉडी शेमिंग बताया जाने लगा। उन्होंने कहा कि संध्याजी की चौड़ाई बढ़ गई है। इस टिप्पणी के बाद मंत्री के साथ ही मंच पर बैठे जनप्रतिनिधि हंसने लगे थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय महिला पार्षद की सक्रियता और काम की खूब तारीफ की। इसी दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद इंदौर-5 के विधायक महेंद्र हार्डिया से कोई बात कही और महिला पार्षद का नाम लेते हुए उनपर पर कमेंट किया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को आधार बनाकर कांग्रेस उनके साथ ही सरकार पर भी हमलावर हो गई। पार्टी नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की।

कैलाश विजयवर्गीय ने संध्या यादव को बेटी जैसा बताया

विवाद मचने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। कैलाश विजयवर्गीय ने पार्षद संध्या यादव को अपनी बेटी जैसा बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें गोद में खिलाया है। खुद पार्षद संध्या यादव भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बचाव में का खुलकर आगे आई हैं। उन्होंने मंत्री विजयवर्गीय को पितातुल्य बताया। संध्या यादव ने भी यह कहा कि उन्होंने मुझे गोद में खिलाया है। इतना ही नहीं, महिला पार्षद ने कांग्रेस नेताओं को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर कांग्रेस के विचार जगजाहिर हैं। वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे पर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

इंदौर की प्रमुख महिला नेताओं में शुमार

संध्या यादव इंदौर की प्रमुख महिला नेताओं में शुमार हैं। इलाके में उनका खासा वर्चस्व है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने जुलाई 2022 में इंदौर नगर निगम चुनावों में उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाया था। संध्या यादव भी बीजेपी की उम्मीद पर खरी उतरीं। चुनाव में उन्होंने शानदार जीत हासिल की थी।

बीेजेपी उम्मीदवार के रूप में संध्या यादव वार्ड 6 से खड़ी हुई थीं। उन्हें 9383 वोट मिले थे। इस प्रकार संध्या यादव, अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4257 वोटों के भारी अंतर से हराकर पार्षद बनीं थीं।