भ्रष्ट ब्रांच मैनेजर पकड़ाते ही मच गया हड़कंप

लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने खरगोन क्षेत्र में एक भ्रष्ट अधिकारी को रंगेहाथों पकड़ा

less than 1 minute read
Oct 20, 2015
Jabalpur Lokayukta
Jabalpur Lokayukta
इंदौर.लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने मंगलवार को लगातार चौथे दिन कार्रवाई जारी रखते हुए एक भ्रष्ट अधिकारी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।भ्रष्ट अधिकारी पकड़ाते ही क्षेत्र में हड़कंप सा माहौल हो गया। लोकायुक्त एसपी अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

जिसमें खरगोन के सैगांव ब्रांच के नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के मैनेजर रखडू लाल पगारे को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। फरियादी राजीव चौहान निवासी बिरला की शिकायत पर मुख्यमंत्री आवास योजना में स्वीकृत हुए एक लाख रुपए का भुगतान होने के बाद उसकी सब्सिडी की राशि का भुगतान करने के लिए 1000 रु की रिश्वत लेते लोकायुक्त इंस्पेक्टर युवराज सिंह चौहान ने रंगे हाथो पकड़ा।
Published on:
20 Oct 2015 01:49 pm